DLF को पीछे छोड़ गोदरेज बना लग्जरी घरों का नया 'किंग', 26 कंपनियों ने बेची ₹1.62 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी

Realty Companies Pre Sales Booking: देश की प्रमुख 26 लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनियों ने बीते वित्त वर्ष में 1.62 लाख करोड़ रुपए के मूल्य की संपत्तियां बेची है. इसमें गोदरेज प्रॉपर्टीज टॉप पर है.
DLF को पीछे छोड़ गोदरेज बना लग्जरी घरों का नया 'किंग', 26 कंपनियों ने बेची ₹1.62 लाख करोड़ की प्रॉपर्टी

Realty Companies Pre Sales Booking: भारत की 26 प्रमुख लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 1.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां बेची हैं. इनमें गोदरेज प्रॉपर्टीज लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ सबसे बड़ी कंपनी बन गई. मार्केट कैप के मामले में सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड 2024-25 के दौरान 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. इसके बाद मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप), प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और सिग्नेचर ग्लोबल हैं.

1,61,722 करोड़ रुपए की बिक्री बुकिंग

तिमाही नतीजों के बाद कंपनी की निवेशकों के लिए प्रेजेंटेशन और शेयर बाजार की रेगुलेटरी फाइलिंग से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, 26 प्रमुख सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष में 20 प्रतशत से अधिक वृद्धि के साथ 1,61,722 करोड़ रुपये की संयुक्त बिक्री बुकिंग या बिक्री बुकिंग की सूचना दी.बिक्री बुकिंग का बड़ा हिस्सा आवासीय क्षेत्र खासकर लक्जरी घरों से आया, जबकि कॉमर्शियल संपत्तियों से योगदान कम मिला.

Add Zee Business as a Preferred Source

गोदरेज प्रॉपर्टीज बनी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी

वार्षिक बिक्री बुकिंग के मामले में, गोदरेज प्रॉपर्टीज पिछले वित्त वर्ष के दौरान 29,444 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग के साथ सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी के तौर पर उभरी है. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इसकी प्री-सेल्स 22,527 करोड़ रुपये रही. सिग्नेचर ग्लोबल की बात करें तो रियल एस्टेट कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में अपने इतिहास की सबसे बड़ी प्री बुकिंग सेल्स ₹10,290 करोड़ दर्ज की है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले ये 42 फीसदी ज्यादा है.

मैक्रोटेक की 17630 करोड़ रुपए की प्री सेल्स

मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा ग्रुप) ने वित्त वर्ष 2025 में 17630 करोड़ रुपए की प्री सेल्स दर्ज की है. वित्त वर्ष 2024 में ये 14520 करोड़ रुपए था. ऐसे में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 21 फीसदी का उछाल आया है. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 4810 करोड़ रुपए प्री सेल्स दर्ज की है. प्रेस्टीज एस्टेट्स की बात करें तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 17000 करोड़ रुपए की प्री सेल्स दर्ज की थी. हालांकि, कई प्रोजेक्ट्स की मंजूरी में देरी के कारण इसमें 19 फीसदी की गिरावट आई थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6