20-50 करोड़ के लग्जरी घरों से अमीरों ने बनाई दूरी! टॉप 8 शहरों में 27% घर खा रहे धूल, बिल्डर्स के छूटे पसीने

देश के टॉप 8 शहरों में प्रीमियम घरों का अंबार लगा हुआ है. इन्हें बिकने में लगभग चार साल का वक्त लग रहा है. नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.
20-50 करोड़ के लग्जरी घरों से अमीरों ने बनाई दूरी! टॉप 8 शहरों में 27% घर खा रहे धूल, बिल्डर्स के छूटे पसीने

Representative Image (AI Generated)

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में जहां एक तरफ प्रीमियम और लग्जरी फ्लैट्स की पिछले कुछ वक्त से झड़ी लगी हुई है. दूसरी तरफ इस चमक-दमक के बीच अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट यानी 20 से 50 करोड़ रुपए के बीच वाले घरों की एक हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई है. रियल एस्टेट कंसल्टेंस फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के टॉप 8 शहरों में 20 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए के प्रीमियम घर बनकर धूल खा रहे हैं. इन्हें बेचने में बिल्डर्स के पसीने छूट रहे हैं.

27% का आया बड़ा उछाल

नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 20 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए के कैटेगरी के बिना बिके घरों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी का बड़ा उछाल आया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बिना बिके पड़े हैं 1239 घर

  • रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में देश के टॉप 8 शहरों में 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपए के बीच की कीमत वाले 1239 घर मार्केट में बिना बिके पड़े हैं.
  • सबसे बड़ी चिंता है कि इन घरों को बेचने का अनुमानति समय यानी क्वार्टर टू सेल (QTS) 15.8 तिमाही तक पहुंच गया है.
  • आसान भाषा में कहें तो मौजूदा डिमांड के हिसाब से इस इन्वेंट्री को पूरी तरह से क्लियर होने में लगभग 4 साल का लंबा वक्त लगेगा.
  • 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाले 450 घर भी बिना बिके पड़े हैं, जिनमें 48 फीसदी का उछाल (YoY) आया है.
  • 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत वाली अनसोल्ड इन्वेंट्री को बेचने में 9.5 तिमाही (QTS) का वक्त लगेगा.

बिना बिके घरों का पूरा गणित

कीमत (रु)बिना बिके घरबदलाव (YoY Change)बिकने में लगने वाला समय (QTS)
0 - 50 लाख176903-7%8.7 तिमाही
50 लाख - 1 करोड़136,569-3%5.3 तिमाही
1 - 2 करोड़129,76114%5.5 तिमाही
2 - 5 करोड़52,32240%3.9 तिमाही
5 - 10 करोड़9,603-4%2.9 तिमाही
10 - 20 करोड़2,92927%5.2 तिमाही
20 - 50 करोड़1,23927%15.8 तिमाही
>50 करोड़45048%9.5 तिमाही

टॉप 8 शहरों में बिना बिके 5.09 लाख घर

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 के अंत में देश के टॉप 8 शहरों में 5,09,815 घर बिना बिके पड़े थे. इन्हें बेचने में 5.8 तिमाही (QTS) है.

एनसीआर में सबसे अधिक कीमतों की बढ़ोतरी

  • रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में एनसीआर में घरों की कीमत में सबसे अधिक 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • हैदराबाद में घरों की कीमत 13 फीसदी, बेंगलुरु में 12 फीसदी और मुंबई में 7 फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • रिपोर्ट में कहा है कि 1 करोड़ रुपए से कम कीमत वाले घरों की बिक्री 17 फीसदी गिरी है. इसमें खासकर 50 लाख रुपए से कम कीमत वाले घर हैं.
  • 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रीमियम घरों ने कुल बिक्री का 50 फीसदी कब्जा किया हुआ है.

टॉप शहरों में घरों की कीमतों में उछाल

शहर का नामकीमतों में सालाना उछाल (YoY Growth)
NCR19%
हैदराबाद13%
बेंगलुरु12%
मुंबई7%

क्यों नहीं बिक रहे हैं घर

Zee Business से बातचीत में रियल एस्टेट एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा ने बताया कि, "दाम काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं, जो मार्केट से भी काफी ऊपर आ गए हैं."

  • प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा कि," कोविड महामारी के बाद जब एंड यूजर ने प्रॉपर्टी खरीदी तो उन्हें फायदा हुआ. इस दौरान इन्वेस्टर्स और स्पेक्युलेटर्स मार्केट में घुस गए."
  • एक ही दिन में 10 करोड़ से ज्यादा के फ्लैट्स का बिक जाना इस बात का संकेत था कि मार्केट करेक्शन मोड में जा रहा है. अब लग्जरी सेगमेंट पॉज मोड में है.
  • डेवलपर्स की भी अपनी मजबूरी है, क्योंकि जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं. गुड़गांव जैसे इलाके में 50 से 60 करोड़ रुपए प्रति एकड़ जमीन बिक रही है. ऐसे में डेवलपर्स लग्जरी प्रोजेक्ट बनाने को मजबूर हैं.
  • हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) की प्रॉपर्टी खरीदने की लिमिट है. हालांकि, अफोर्डेबल घरों की डिमांड अभी भी है, बशर्ते कीमत कम हो.

डिमांड से ज्यादा सप्लाई, ग्राहक सिलेक्टिव

नाइट फ्रैंक इंडिया के नेशनल डायरेक्टर (रिसर्च) के मुताबिक, " 20 से 50 करोड़ रुपए वाले सेगमेंट में बढ़ती अनसोल्ड इन्वेंट्री से साफ इशारा है कि अल्ट्रा प्रीमियम कैटेगरी में खरीदारों की डिमांड से ज्यादा तेज घरों की सप्लाई बढ़ गई है. इस रेंज में घर खरीदने वाले ग्राहक लिमिटेड और बहुत सिलेक्टिव होते हैं, ऐसे में इन्हें बिकने में लंबा वक्त है. यह लग्जरी मार्केट में किसी मंदी की तरफ इशारा नहीं करता है. यह इन्वेंट्री मुंबई के लग्जरी हाउसिंग मार्केट के उस ट्रेंड को भी दिखाती है, जहां 5 से 20 करोड़ रुपए वाले घरों की शानदार बिक्री देखकर बिल्डर्स ने ज्यादा महंगे प्रोजेक्ट्स लॉन्च करना शुरू किया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: 20 से 50 करोड़ रुपए के कितने घर बिना बिके पड़े हैं?

जवाब:
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 20 करोड़ रुपए से 50 करोड़ रुपए के 1239 घर बिना बिके हैं.

सवाल: इन घरों की बिक्री में कितना वक्त लग रहा है?'

जवाब:
इन घरों की बिक्री में लगभग 15.8 तिमाही यानी लगभग 4 साल लग रहा है.

सवाल: टॉप 8 शहरों में कहां पर सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी के दाम बढ़े हैं?

जवाब: टॉप 8 शहरों में सबसे अधिक दिल्ली-एनसीआर (19 फीसदी) में दाम बढ़े हैं.

सवाल: 1 करोड़ रुपए से महंगे घरों की बिक्री का मार्केट शेयर कितना है?

जवाब:
1 करोड़ रुपए से अधिक के घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 50 फीसदी रही है.

सवाल: लग्जरी घरों की बिक्री में दबाव क्यों आया है?

जवाब:
एक्सपर्ट्स के मुताबिक लग्जरी घर फिलहाल पॉज मोड में हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6