&format=webp&quality=medium)
देशभर में 1500 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स अटके (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)
देशभर में घर खरीदारों का बड़ा वर्ग, खासकर मिडिल क्लास वर्ग, अपने घर के कब्जे के लिए संघर्ष कर रहा है. Anarock की ताजा रिपोर्ट 'Powering the Next Decade: India's Real Estate Finance Transformation Story' के मुताबिक देशभर में फिलहाल 1500 से ज्यादा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पूरी तरह से अटके पड़े हैं, जिससे करीब 4.5 लाख घर खरीदार प्रभावित हैं. ये होम बायर्स घर का किराया दे रहे हैं और दूसरी तरफ EMI चुकाने को भी मजबूर हैं. इन अटके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फिलहाल 55 हजार करोड़ रुपए की फंडिंग की दरकार है.
Anarock की रिपोर्ट के 2024 के डेटा के मुताबिक, देशभर में 1,500 से ज्यादा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स अटके पड़े हैं. इनमें करीब 4.8 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू वाले अफोर्डेबल और मिड इनकम हाउसिंग यूनिट्स फंसे हैं.
55,000 करोड़ लास्ट माइल फंडिंग की जरूरत
भारत मे अटके प्रोजेक्ट्स की स्थिति (2024)
| विवरण | आंकड़े |
| प्रभावित घर खरीदार (2024) | 4.5 लाख से अधिक |
| अटके आवासीय प्रोजेक्ट्स की संख्या | 1,500 से ज्यादा |
| अटके यूनिट्स की कुल वैल्यू | 4.8 लाख करोड रुपये से ज्यादा |
| प्रोजेक्ट्स पूरा करने के लिए जरूरी फंडिंग | लगभग 55,000 करोड़ रुपये |
साल 2019 में शुरू हुए पहले SWAMIH फंड के जरिए अब तक कुल 58,596 अटके घर पूरे किए जा चुके हैं, जिससे 2.38 लाख लोगों को सीधा फायदा हुआ है.
40,000 प्रोजेक्ट्स पूरा होने की उम्मीद

सोर्स: Anarock:'Powering the Next Decade: India's Real Estate Finance Transformation Story'
एनारॉक के हेड कॉर्पोरेट फाइनेंस और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल श्रीवास्तव के मुताबिक सरकार समर्थित SWAMIH फंड से पहले ही 58,596 घर पूरे हो चुके हैं और कुल 1 लाख यूनिट्स पूरी होने की उम्मीद है. बजट 2025-26 में 15,000 करोड़ रुपए के SWAMIH फंड 2.0 से 1 लाख और अटके घरों को पूरा करने का टारगेट रखा है. विशाल श्रीवास्तव के मुताबिक देश की अफोर्डेबल हाउसिंग की समस्या अब डिमांड का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह पूंजी के सही आवंटन और फाइनेंसिंग के ढांचे की चुनौती बन गई है.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 SWAMIH फंड क्या है?
SWAMIH (Special Window for Affordable and Mid-Income Housing) फंड देशभर में अफोर्डेबल और मिड इनकम हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए लाइस्ट माइल फंडिग देता है.
Q2 SWAMIH फंड में किसे फंडिंग मिलती है?
यह फंड केवल उन प्रोजेक्ट्स को पैसा देता है जो रेरा में रजिस्टर्ड हैं और फंड की कमी के कारण अटके हैं. इन प्रोजेक्ट की नेट वर्थ पॉजिटिव होनी चाहिए और 30 फीसदी कंस्ट्रक्शन पूरी होनी चाहिए.
Q3 SWAMIH फंड 2.0 क्या है?
SWAMIH 2.0 की घोषणा 2025-26 के केंद्रीय बजट में हुई थी. इसका साइज 15,000 करोड़ रुपए हैं. इसके जरिए 1 लाख अटके घरों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
Q4 SWAMIH फंड को मैनेज कौन करता है?
SWAMIH फंड को SBICAP वेंचर्स लिमिटेड द्वारा मैनेज किया जाता है.
Q5 SWAMIH फंड आम घर खरीदारों को कैसे मदद करता है?
घर खरीदार सालों से अपने घर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस फंड की मदद से घर की चाबी सौंपी जाती है.