पूरी दुनिया में इस दिन दिखेगी बड़ी खगोलीय घटना, जानिए भारत में क्या होगी स्थिति

दुनिया 17 जुलाई को एक बड़ी खगोलीय घटना देख सकेगी. वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जुलाई चंद्रग्रणह की स्थितियां बनने की संभावना है. इस घटना पर खगोल वैज्ञानिक लगातार नजर रख रहे हैं.
पूरी दुनिया में इस दिन दिखेगी बड़ी खगोलीय घटना, जानिए भारत में क्या होगी स्थिति

इस दिन देश में दिखेगा चंद्रग्रहण (फाइल फोटो)

दुनिया 17 जुलाई को एक बड़ी खगोलीय घटना देख सकेगी. वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जुलाई चंद्रग्रणह की स्थितियां बनने की संभावना है. इस घटना पर खगोल वैज्ञानिक लगातार नजर रख रहे हैं.

भारत में इस दौरान रहेगा चंद्रग्रहण

17 जुलाई को होने वाला आंशिक चन्द्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. चन्द्रग्रहण भारतीय समयानुसार 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और 4 बजकर 30 मिनट पर खत्म हो जाएगा. इस अवधि में चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चन्द्रग्रहण 3 बजकर 1 मिनट पर देखा जा सकेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन जगहों पर दिखेगा आंशिक चंद्रगहण

इस दौरान चन्द्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा. अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़कर भारत के अन्य सभी स्थानों से आंशिक चन्द्रग्रहण देखा जा सकेगा.

दुनिया में यहां दिखेगा ग्रहण
इस चंद्रग्रहण को दुनिया में ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा. आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटा 59 मिनट तक रहेगा.