&format=webp&quality=medium)
वेस्टर्न रेलवे ने 21 सितंबर से लोकल ट्रेनें बढ़ाने का ऐलान किया (फोटो - रॉयटर्स )
वस्टर्न रेलवे (WR) ने मुंबई में लोकल ट्रेनों की सेवाओं को बढ़ाने का ऐलान किया है. रेलवे के मुताबिक वेस्टर्न रेलवे 21 सितम्बर 2020 से 350 की जगह अब 500 स्पेशल सबरबन ट्रेनें चलाएगा. इन ट्रेनों को अलग अलग रूटों पर चलाया जाएगा. इस सेवा के शुरू होने से लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रथ्यों को काफी सुविधा होगी.
मुंबई में चलाई जा रही लोकल ट्रेनों में फिलहाल सभी लोग यात्रा नहीं कर सकते हैं. इन ट्रेनों में वे लोग ही यात्रा कर सकते हैं जिन्हें राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं के तहत चलने की अनुमति दी हो. एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को रेलवे ने लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत दी है. इन स्टूडेंट्स को अपने कॉलेज का आई कार्ड और एग्जाम का हॉल टिकट लेकर स्टेशन पहुंचना होगा.
डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देते हेतु वेस्टर्न रेलवे ने 354 स्टेशनों पर कैशलेस ट्रांजैक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई है. रोज औसतन लगभग 4.5 लाख यात्री इन सुविधाओं को फायदा ले रहे हैं. इन स्टेशनों पर रिजर्व और अनरिजर्व टिकट खरीदने वाले काउंटरों पर, कैटरिंग यूनिट, पार्सल ऑफिस में और अन्य तरह के लेनदेन को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है.
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक रोज लगभग 4.5 लाख लोग इन डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा का फायदा ले रहे हैं. इनमें टिकट और पार्सल बुकिंग के अलावा रेलवे की ऑक्शन सेल सहित रेलवे की सीमा में किए गए अन्य पेमेंट शामिल हैं. इन डिजिटल पेमेंट्स के लिए रेलवे की ओर से यात्रियों को ई रसीद भी दी जाती है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
वेस्टर्न रेलवे ने डिजिटल पेमेंट को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर 928 प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगाई हैं. इन मशीनों के जरिए यात्री से डेबिट या क्रेडिट के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा यूपीआई और भीम ऐप के जरिए पेमेंट की सुविधा यूटीएस और पीआरएस काउंटर पर दी गई है.