भारतीय रेलवे ने मुंबई में चलने वाली लोकल या सबरबन ट्रेनों में आवश्यक सेवाओं के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों को सफर करने की इजाजत दी है. रेलवे की ओर से ऐसे लोगों की ओर से लिस्ट जारी की गई है जिन्हें लोकल में सफर की अनुमति है.
जानिए कौन कर सकता है मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर (फोटो- रेलवे)
भारतीय रेलवे ने मुंबई में चलने वाली लोकल या सबरबन ट्रेनों में आवश्यक सेवाओं के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों को सफर करने की इजाजत दी है. रेलवे की ओर से ऐसे लोगों की ओर से लिस्ट जारी की गई है जिन्हें लोकल में सफर की अनुमति है. रेलवे सिर्फ उन्हें लोगों को लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति दे रहा है जिन्हें राज्य सरकार ने यात्रा की इजाजत दी हो. वेस्टर्न रेलवे ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन लोगों को लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत है उनके लिए जर्नी टिकट या सीजन टिकट जारी किए जाएं.
इन्हें मिली है लोकल में सफर की इजाजत
भारतीय रेलवे ने मुंबई में सभी रेल कर्मचारियों, रेलवे के पीएयू के कर्मचारियों के लिए खास वर्कमैन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं .
रेलवे ने लोकल ट्रेनों में कलेक्टर ऑफिस और मंत्रालयों के सभी कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति दी है.
सभी मुंसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों जिसमें मुंसिपल स्कूल स्कूल के टीचर और कांट्रेक्चुअल स्टॉफ को भी यात्रा करने की अनुमति दी है.
महाराष्ट्र पुलिस जिसमें मुंबई पुलिस और जीआरपी शामिल है इन्हें भी लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत है.
BSET, MSRTC, MBMT, VVMT, NMMT, TMT, KDMT के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेनों में सफर करने की अनुमति दी गई है.
सभी राष्ट्रीकृत बैंकों के कर्मचारियों को भी यात्रा करने की अनुमति है.
सभी डिफेंस कर्मियों, इनकम टैक्स कर्मचारियों, जीएसटी, कस्टम, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, मुंबई पोट ट्रस्ट, न्यायालय और राज भवन के कर्मचारियों को भी अनुमति दी गई है.
सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारियों को जिसमें फॉर्मा और लैब के कर्मचारी भी शॉमिल हैं इन्हें भी लोकल ट्रेनों में यात्रा की इजाजत है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
एयरक्रॉफ्ट मेंटिनेंस और रिपेयर का काम करने वाले कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की इजाजत है.
सभी प्राइवेट इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनियों के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेनों में सफर करने दिया जा रहा है.
सभी कोऑप्रेटिव बैंक और प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों को भी लोकल ट्रेनों में सफर की इजाजत दे दी गई है.