&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे ने टिकट न ले कर चलने वालों के लिए जारी किया विशेष गाना (फाइल फोटो)
यदि आप बिना टिकट रेल में यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं या टिकट लेना भूल गए हैं तो रेलवे की ओर से जारी किया गया 'TeraTimeAayega' रैप सॉग जरूर सुन लें. टिकट न लेना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है. पश्चिम रेलवे की ओर से जारी किए किए गए इस गाने में स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि यदि आप बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं तो ज्यादा दिनों तक बच नहीं पाएंगे. आपका नम्बर आए और आप पकड़े जाएंगे.
जिस स्टेशन तक जाना है वहां तक का टिकट लें
रेलवे की ओर से जारी किए गए इस गाने में यह भी हिदायत दी गई है कि आपको जिस स्टेशन तक यात्रा करनी है वहां तक का टिकट लें. नहीं तो बाद में पकड़े जाने पर आपका को भी बहाना आपके काम नहीं आएगा और आपके ऊपर मोटा जुर्माना लगा दिया जाएगा.
A special message for some of our fellow passengers who travel in local trains without a ticket. Western Railway requests you to travel with an appropriate ticket, as travelling without a ticket is not only a punishable offence but is also a social crime. #TeraTimeAayega pic.twitter.com/Za1gBF6Kzu
— Western Railway (@WesternRly) February 15, 2019
इस ऐप या मशीन की मदद से लें टिकट
रेलवे की ओर से आपको इस गाने के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया है कि यदि आप जल्दी में हैं और टिकट के लिए लाइन में लगने का समय नहीं है तो कृपया टिकट वेंडिंग मशीन या यूटीएस ऐप की मदद से टिकट लें.