&format=webp&quality=medium)
पश्चिम रेलवे ने इस विशेष रेलगाड़ी की सेवाओं को बढ़ाने की घोषणा की (फाइल फोटो)
यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों द्वारा की जा रही मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस एवं जबलपुर के बीच विशेष किराये के साथ चलाई जा रही साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की सेवाओं को 27 जुलाई, 2019 तक बढ़ाने की घोषणा की है.
बांद्रा टर्मिनल से जबलपुर के बीच बढ़ी सेवा
गाड़ी संख्या 01705 बांद्रा टर्मिनस से जबलपुर के बीच चलने वाली विशेष रेलगाड़ी हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनल से रात 12.15 बजे चलेगी. यह रेलगाड़ी उसी दिन रात 9.40 बजे जबलपुर पहुंचेगी. इस गाड़ी की सेवाओं को 20 जुलाई से 27 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया है.
जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस के लिए विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 01706 जबलपुर से हर गुरुवार को दोपहर 2.20 बजे चलेगी. यह रेलगाड़ी अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह रेलगाड़ी 18 जलुाई से 2 जुलाई तक चलाई जाएगी.
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी रेलगाड़ी
रास्ते में यह रेलगाड़ी बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया और नरसिंह पुर में दोनों दिशाओं में ठहरेगी. इस रेलगाडी में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान तथा सामान्य द्तीय श्रेणी के डिब्बे होंगे.