ट्रेन से करना है सफर तो सावधान! 28 नवंबर को कैंसिल होने वाली हैं ये गाड़ियां, कहीं आपने भी तो नहीं कराई है बुकिंग

Train Cancellation: पश्चिम रेलवे ने 28 नवंबर 2025 को औवा–भीनवाड़िया के बीच 9 घंटे का ब्लॉक घोषित किया है. कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या री-शेड्यूल किया गया है. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें क्योंकि समय में भारी बदलाव होगा.
ट्रेन से करना है सफर तो सावधान! 28 नवंबर को कैंसिल होने वाली हैं ये गाड़ियां, कहीं आपने भी तो नहीं कराई है बुकिंग

Train Cancellation: अगर आप भी हाल-फिलहाल में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है. पश्चिम रेलवे ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 28 नवंबर 2025, शुक्रवार को मदर–पालनपुर सेक्शन के औवा और भीनवाड़िया स्टेशन के बीच 9 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्वपूर्ण कामों के लिए किया जा रहा है.

वेस्टर्न रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने बताया है कि इस ब्लॉक के असर से कई ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और री-शेड्यूल होंगी. यदि इन ट्रेनों में आपका टिकट है तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है.

कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी कैंसिल?

ब्लॉक की वजह से 4 दिनों की अवधि में दो प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी:

14822 साबरमती–जोधपुर एक्सप्रेस

⦁ 28 नवंबर 2025 की यात्रा रद्द
⦁ 29 नवंबर 2025 की यात्रा भी रद्द

14821 जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस

⦁ 27 नवंबर 2025 की यात्रा रद्द
⦁ 28 नवंबर 2025 की यात्रा भी रद्द

किस रूट से डायवर्ट होंगी ये ट्रेनें

ब्लॉक के चलते दो प्रमुख ट्रेनें अपने नियमित रूट से हटकर दूसरे मार्ग से चलेंगी:

20943 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस

⦁ 27 नवंबर की यात्रा को डायवर्ट किया जाएगा
⦁ नया रूट: महेसाणा – भीलड़ी – लूणी
⦁ अतिरिक्त स्टॉप: भीरडी स्टेशन

20496 हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस

⦁ 27 नवंबर की यात्रा डायवर्ट
⦁ नया रूट: महेसाणा – भीलड़ी – लूणी
⦁ अतिरिक्त स्टॉप: भीलड़ी स्टेशन


री-शेड्यूल और रेग्युलेट की गई ट्रेनें

9 घंटे के ब्लॉक का असर कई अन्य ट्रेनों के समय पर भी पड़ेगा. इनमें शामिल हैं:

14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

⦁ 27 नवंबर की यात्रा
⦁ 5 घंटे लेट होकर चलेगी

14707 हनुमानगढ़–दादर एक्सप्रेस

⦁ 28 नवंबर की यात्रा
⦁ 2 घंटे 30 मिनट लेट

19223 साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस

⦁ 28 नवंबर की यात्रा
⦁ 2 घंटे 15 मिनट री-शेड्यूल

19031 साबरमती–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

⦁ 28 नवंबर की यात्रा
⦁ 1 घंटा 15 मिनट लेट

20944 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस

⦁ 28 नवंबर की यात्रा
⦁ भगत की कोठी–मारवाड़ के बीच 30 मिनट रेग्युलेट

यानी अगर आप 27 या 28 नवंबर को पश्चिम रेलवे रूट से यात्रा कर रहे हैं, तो आपकी ट्रेन का समय काफी हद तक बदल सकता है.

ब्लॉक क्यों हो रहा है?

⦁ ट्रैक सुधार
⦁ ओवरहेड वायरिंग
⦁ सिग्नलिंग अपग्रेड
⦁ सेक्शन स्ट्रेंथनिंग

FAQs

1. ब्लॉक किस तारीख को रहेगा?
28 नवंबर 2025 को औवा–भीनवाड़िया स्टेशन के बीच 9 घंटे का ब्लॉक रहेगा.

2. कौन-सी ट्रेनें रद्द की गई हैं?
14822 साबरमती–जोधपुर और 14821 जोधपुर–साबरमती एक्सप्रेस कई तिथियों पर रद्द रहेंगी.

3. कौन-सी ट्रेनें डायवर्ट होंगी?
20943 बांद्रा–भगत की कोठी और 20496 हडपसर–जोधपुर एक्सप्रेस अन्य रूट से चलाई जाएंगी.

4. क्या सभी ट्रेनों का समय बदला है?
नहीं, लेकिन कई ट्रेनों को री-शेड्यूल या रेग्युलेट किया गया है.

5. यात्रा से पहले कौन सी जानकारी चेक करनी चाहिए?
ट्रेन का समय, रूट बदलाव और रद्दीकरण की स्थिति NTES या IRCTC पर चेक करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6