&format=webp&quality=medium)
आम यात्री को भी कोटा लगाकर ट्रेन में कंफर्म टिकट मिल सकता है. (फोटो: PTI)
ट्रेन से सफर करना है, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं है. अचानक ट्रेन का टिकट चाहिए, लेकिन वेटिंग लंबी है. तत्काल टिकट बुकिंग करने गए और मिनटों में टिकट बुक हो गए. ऐसी ही कुछ दिक्कतों का सामना ट्रेन टिकट बुकिंग के वक्त करना पड़ता है. हालांकि, रेलवे लगातार टिकट सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहा है. फिर भी 2-3 महीने पहले टिकट करवाने वाले मुसाफिरों को टिकट में वेटिंग ही मिलती है. ऐसे में क्या करें?
वेटिंग टिकट को कन्फर्म कराया जा सकता है. रेलवे में लगने वाले कोटे के जरिए टिकट कन्फर्म हो सकती है. लेकिन, ज्यादातर लोग इस बात को मानते हैं कि सिर्फ VVIP, नेता-मंत्रियों के टिकट ही कोटे से कन्फर्म होते हैं. ऐसा नहीं है, रेलवे में ऐसे कई कोटे हैं, जिनके इस्तेमाल से आम आदमी का टिकट भी कन्फर्म हो सकता है.
कोटे से मिलता है कन्फर्म टिकट
आम यात्री भी इस कोटे के तहत रिजर्वेशन करवाकर ट्रेन में कंफर्म टिकट पा सकते हैं. सामान्य प्रक्रिया के तहत रिजर्वेशन करवाने पर जो नियम लागू होते हैं, वही नियम कोटा के तहत रिजर्वेशन करवाने के लिए भी हैं. आप जिस भी कोटा की कैटेगरी में आ रहे हैं, उससे रिलेटेड डॉक्युमेंट्स प्रूफ के तौर पर जमा करना होते हैं.
अलग-अलग कोटा के तहत ऑनलाइन भी बुकिंग करवाई जा सकती है. कुछ श्रेणियों में रेलवे टिकट पर कन्सेशन भी देता है. गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या इससे तरह की दूसरी बीमारी वाले यात्रियों के लिए भी कोटा होता है.
SS: सीनियर सिटीजन कोटा
HQ: हाई ऑफिशल या हेडक्वॉर्टर कोटा
FT: फॉरेन टूरिस्ट कोटा
DF: डिफेंस कोटा
PH: पार्लियामेंट हाउस कोटा
LD: लेडीज कोटा
जिन ट्रेनों में लेडीज कोटे के तहत 6 या उससे ज्यादा सीट होती है. उनमें उम्र की पाबंदी नहीं रहती.
HP: हैंडिकैप कोटा
इस कोटे के तहत ट्रेनों में प्रति कोच न्यूनतम 2 सीट हैंडिकैप्स के लिए होती है. इस कोटे में टिकट कराने पर 75 फीसदी तक कम किराया लगता है.
DP: ड्यूटी पास कोटा
क्लासवाइज 1AC, एक्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार, 2AC, 3AC, चेयरकार, स्लीपर, और सेकंड स्लीपर में क्रमश: 4, 4, 6, 16, 4, 20 और 20 सीटें इस कोटे के तहत अधिकतर ट्रेनों में होती हैं.
RS: रोड साइड या रिमोट लोकेशन कोटा
बड़े स्टेशनों के बीच जो स्टेशन कंप्यूटराइज्ड नेटवर्क (पैसेंजर्स रिजर्वेशन सिस्टम) से न जुडे़ हों वहां इस कोटे में रिजर्वेशन होता है. अधिकतर एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में इस कोटे के तहत अलग से सीटें रहती हैं.
RE: रेल एम्प्लाई या प्रिविलेज कोटा
YU: युवा कोटा