Photos: अंदर से कुछ ऐसी दिखेती देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन,PM मोदी आज दिखाएं हरी झंडी

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू हो रही है। PM मोदी करेंगे उद्घाटन.जी हां हावड़ा–कामाख्या रूट पर चलने वाली यह ट्रेन स्लीपर, AC कोच और एडवांस सुरक्षा सिस्टम के साथ लंबी दूरी की यात्रा को बनाएगी आरामदायक.
Photos: अंदर से कुछ ऐसी दिखेती देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन,PM मोदी आज दिखाएं हरी झंडी

भारत के रेलवे इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है.जी हां देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज यानी कि 17 जनवरी 2026 से पटरी पर दौड़ने को तैयार है.खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. फिर इसके बाद 18 जनवरी से यह ट्रेन हावड़ा से कामाख्या के बीच रेगुलर चलने लगेगी. अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल चेयर कार सुविधा के साथ चलाई जा रही थीं, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने पहली बार स्लीपर वर्जन लॉन्च किया है.

अंदर से कैसी दिख रही है ट्रेन

अंदर से ट्रेन का लुक एक दम क्लासी लग रहा है. इस ट्रेन में मॉडर्न टॉयलेट दिया गया है, जिसमें हाथ धोने के लिए नलों में सेंसर लगे हैं. इस वॉशरूम में क्लीनिंग के लिए भी बेहतर सुविधा दी गई है. लेटने के लिए शानदार सीट दी गई हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
TRAIN

यह ट्रेन खास तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जो रात की लंबी यात्रा करते हैं. हावड़ा से कामाख्या के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब पारंपरिक ट्रेनों के बजाय एक आधुनिक, तेज और आरामदायक ऑप्शन मिलेगा.

VANDE

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में स्लीपर कोच के साथ-साथ एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकंड और एसी थर्ड क्लास की सुविधा भी दी गई है, ताकि हर वर्ग के यात्री अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा कर सकें.

VANDE

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें *कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है, जो टक्कर जैसी घटनाओं को रोकने में मदद करता है.इसके अलावा इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम और ड्राइवर के केबिन में एडवांस कंट्रोल सिस्टम भी दिए गए हैं.

VANDE

ट्रेन के कोच में बेहतर सफाई के लिए डिसइंफेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्रा और ज्यादा सुरक्षित हो सके.वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन भी खास है. इसके इंटीरियर को भारतीय संस्कृति से प्रेरित होकर तैयार किया गया है, जबकि इसका बाहरी लुक एरोडायनामिक है, जिससे ट्रेन तेज रफ्तार में भी स्थिर बनी रहती है.

va

ट्रेन के दरवाजे पूरी तरह ऑटोमैटिक होंगे, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी होगी.

VANDE

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सिर्फ ट्रेन के उद्घाटन तक सीमित नहीं है. वे 17 और 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

खबर से जुड़े FAQs

1. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब शुरू होगी?
इस ट्रेन का उद्घाटन 17 जनवरी को होगा और 18 जनवरी से इसकी नियमित सेवा शुरू हो जाएगी.

2. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन शहरों के बीच चलेगी?
यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी.

3. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कौन-कौन से कोच होंगे?
इसमें स्लीपर, AC फर्स्ट क्लास, AC सेकंड और AC थर्ड क्लास कोच शामिल होंगे.

4. ट्रेन में कौन-सी खास सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं?
ट्रेन में कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम मिलेगा.

5. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए क्यों खास है?
यह पहली हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन है, जो लंबी दूरी की रात की यात्रा को तेज, सेफ और ज्यादा आरामदायक बनाएगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6