कंफर्म सीट के लिए क्यों है परेशान! सफर से 15 मिनट पहले भी इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा टिकट, जानें कैसे

Vande Bharat Ticket: पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे ने नियमों में बदलाव किया है. 8 वंदे भारत (Vande Bharat) के लिए ट्रेन के निकलने से 15 मिनट पहले तक करंट ट्रेन टिकट बुक कराया जा सकता है.
कंफर्म सीट के लिए क्यों है परेशान! सफर से 15 मिनट पहले भी इन 8 वंदे भारत ट्रेनों में मिलेगा टिकट, जानें कैसे

Vande Bharat Ticket: दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए सिस्टम में एक नया सुधार किया है. इस नए सिस्टम के तहत रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर पैसेंजर्स को बिना किसी परेशानी के ट्रेन टिकट मिलने वाला है. Southern Railway ने बताया कि 8 वंदे भारत ट्रेनों के लिए करंट की सुविधा को चालू कर दिया है. इसका मतलब है कि इन ट्रेनों में पैसेंजर्स प्रस्थान के 15 मिनट पहले तक भी टिकट बुक करा सकते हैं.

15 मिनट पहले भी मिलेगा ट्रेन टिकट

पैसेंजर्स की सुविधा के लिए रेलवे ने नियमों में ये बदलाव किया है. 8 वंदे भारत (Vande Bharat) के लिए ट्रेन के निकलने से 15 मिनट पहले तक करंट ट्रेन टिकट बुक कराया जा सकता है. न सिर्फ मूल स्टेशन बल्कि रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन पर ये सुविधा मिलने वाली है.

Add Zee Business as a Preferred Source

17 जुलाई से लागू हो गया नया नियम?

एक स्टेटमेंट में दक्षिण रेलवे ने बताया कि पैसेंजर्स के लिए 17 जुलाई से इन नियमों को लागू किया जा चुका है.

इन 8 वंदे भारत में मिलेगा करंट टिकट

  • 1. 20631 मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 2. 20632 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 3. 20627 चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 4. 20628 नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 5. 20642 कोयंबटूर-बेंगलुरु कैंट. वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 6. 20646 मंगलुरु सेंट्रल-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 7. 20671 मदुरै-बेंगलुरु कैंट। वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 8. 20677 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6