Vande Bharat Express: 'वंदे भारत' से महज 8 घंटे में 'जय माता दी'

वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली से कटरा (Delhi-Katra) के बीच चेयर कार (सीसी) का न्यूनतम किराया 1630 रुपया है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3015 रुपये है.
Vande Bharat Express: 'वंदे भारत' से महज 8 घंटे में 'जय माता दी'

वंदे भारत एक्सप्रेस  5 अक्टूबर से नियमित रूप से चलेगी. दिल्ली से कटरा जाते समय यह ट्रेन अम्बाला और जालंधर फिर जम्मू में रुकेगी.

माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) जाने वाले यात्रियों का सफर अब और सुहाना होगा. आरामदायक सफर के साथ यात्री अब महज 8 घंटों में नई दिल्ली से कटरा (Katra) पहुंच जाएंगे. भारतीय रेल (Indian Railways) ने नई दिल्ली (New Delhi) से कटरा के बीच देशी की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत (Vande Bharat Express) शुरू की है. ट्रेन-18 (Train-18) के नाम से मशहूर देश की पहली स्वदेशी और अतिआधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से सफर करने पर यात्रियों को पूरे 4 घंटे की बचत होगी.

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को कटरा के लिए रवाना किया. 5 अक्टूबर से यह गाड़ी नियमित रूप से चलेगी. दिल्ली से कटरा जाते समय यह ट्रेन अम्बाला और जालंधर फिर जम्मू में रुकेगी.

वंदे भारत ट्रेन में कुल 16 डब्बे लगाए गए हैं. ट्रेन में 14 चेयर कार और 2 एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार है. कोच में कुर्सियां 180 डिग्री घुमाई जा सकती हैं. यह ट्रेन हफ्ते में मंगलवार छोड़कर 6 दिन तक चलेगी. ट्रेन में यात्रियों को अपनी पसंद का खाना मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

किराया और टाइम
वंदे भारत एक्सप्रेस में नई दिल्ली से कटरा (Delhi-Katra) के बीच चेयर कार (सीसी) का न्यूनतम किराया 1630 रुपया है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3015 रुपये है.

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर बाद 2 बजे कटरा पहुंचेगी. यह ट्रेन कटरा से शाम 3 बजे दिल्ली की ओर प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी.

ये हैं आधुनिक सुविधाएं
- इस ट्रेन से कटरा पहुंचने में अन्य ट्रेनों से 4 घंटे कम समय लगेगा.
- इस ट्रेन में पैंट्री के स्पेस बड़ा किया गया है.
- खाने-पीने का सामान रखने के लिए डीप फ्रीजर लगाइये गए हैं.
- ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, यहां आप अपनी पसंद के गाने या मूवी देख सकते हैं.
- खिड़कियों पर खास फ़िल्म लगाई गई है. ट्रेन पर पत्थर मारने से नहीं टूटेंगे शीशे.
- पायलट को तेज रोशनी से बचाने के लिए कॉकपिट के शीशे पर रोलर ब्लाइंड सन स्क्रीन लगाई गई है.
- कॉकपिट में ज्यादा शोर न हो, इसके लिए कई इन्सुलेशन का इस्तेमाल किया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6