6.40 घंटे में पूरी होगी दिल्ली-फिरोजपुर की दूरी, नई वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, चेक करें रूट्स -टाइमिंग्स

राजधानी दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर से पटरी पर दौड़ने लगेगी. इससे पहले इस ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है.
6.40 घंटे में पूरी होगी दिल्ली-फिरोजपुर की दूरी, नई वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, चेक करें रूट्स -टाइमिंग्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के फिरोजपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है. यह वंदे भारत फिरोजपुर कैंट से बठिंडा-पटियाला होते हुए दिल्ली के बीच संचालित की जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक होगा. इस अवसर पर केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं. दिल्ली से फिरोजपुर के बीच 7 नवंबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी. इसके लिए पंजाब की जनता को भी बधाई देना चाहता हूं.

फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन का टाइम टेबल

फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी. प्रमुख स्टेशनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फरीदकोट पर 8:23 बजे पहुंचेगी और 8:25 बजे प्रस्थान करेगी, ये ट्रेन बटिंडा पर 9:10 बजे आगमन और 9:15 बजे प्रस्थान, धुरी स्टेशन पर 10:26 बजे आगमन और 10:28 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 11:05 बजे आगमन और 11:07 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 11:58 बजे आगमन और 12:00 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 12:28 बजे आगमन और 12:30 बजे प्रस्थान व पानीपत पर 13:05 बजे आगमन और 13:07 बजे प्रस्थान करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

फिरोजपुर कैंट (FZR) से दिल्ली (DLI) (सुबह 07:55 - दोपहर 14:35)

स्टेशनआगमन (Arrival)

प्रस्थान (Departure)

फिरोजपुर कैंट--7:55
फरीदकोट8:238:25
बठिंडा9:109:15
धुरी10:2610:28
पटियाला11:0511:07
अंबाला कैंट11:5812:00
कुरुक्षेत्र12:2812:30
पानीपत13:0513:07
दिल्ली14:35--

दिल्ली से फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेन का टाइम टेबल

दूसरी ओर, दिल्ली से फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। पानीपत पर 5:00 बजे आगमन और 5:02 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 5:17 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 6:30 बजे आगमन और 6:32 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 7:13 बजे आगमन, धुरी पर 7:56 बजे आगमन, वटिंडा पर 9:15 बजे आगमन और 9:20 बजे प्रस्थान व फरीदकोट पर 10:03 बजे आगमन और 10:05 बजे आखिरी स्टेशन फिरोजपुर कैंट के लिए प्रस्थान करेगी.

दिल्ली (DLI) से फिरोजपुर कैंट (FZR) (शाम 16:00 - रात 22:35)

स्टेशनआगमन (Arrival)

प्रस्थान (Departure)

दिल्ली--16:00
पानीपत17:0017:02
कुरुक्षेत्र17:4017:42
अंबाला कैंट18:3018:32
पटियाला19:1319:15
धुरी19:5619:58
बठिंडा21:1521:20
फरीदकोट22:0322:05
फिरोजपुर कैंट22:35--

दिल्ली-फिरोजपुर के बीच बुधवार के दिन को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी. दिल्ली-फिरोजपुर के बीच 486 किलोमीटर का यह सफर मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत ट्रेन कब से शुरू होगी?

जवाब: यह वंदे भारत ट्रेन 7 नवंबर से शुरू होगी.

सवाल: यह ट्रेन हफ्ते में कितने दिन चलेगी?

जवाब: यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर, हफ्ते में 6 दिन संचालित की जाएगी।

सवाल: यह ट्रेन दिल्ली से फिरोजपुर पहुंचने में कितना समय लेगी?

जवाब: यह 486 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी।

सवाल: फिरोजपुर से दिल्ली जाते समय ट्रेन का समय क्या है?

जवाब: फिरोजपुर कैंट से यह ट्रेन सुबह 7:55 बजे चलेगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

सवाल: दिल्ली से फिरोजपुर आते समय ट्रेन का समय क्या है?

जवाब: दिल्ली से यह ट्रेन शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6