Indian Railways: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, टिकट बुकिंग करना हुआ अब और आसान, जानिए तरीका

UTS Mobile Application Now Available In Hindi : रेलवे (indian railways ने अब टिकट बुकिंग के लिए हिंदी में भी UTS ऐप की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है.
Indian Railways: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, टिकट बुकिंग करना हुआ अब और आसान, जानिए तरीका

UTS मोबाइल ऐप से ऐसे कर सकते हैं टिकट बुकिंग.

UTS Mobile Application Now Available In Hindi : भारतीय रेलवे (indian railways) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है. कोरोना (coronavirus) के कम होते मामलों के बीच अब भारतीय ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. कोरोना काल में रेलवे (indian railways) ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े बदलाव किए. रेलवे (indian railways ने अब टिकट बुकिंग के लिए हिंदी में भी UTS ऐप की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी है.

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के मुताबिक यूटीएस मोबाइल ऐप के यूजर यात्रा टिकट बुक करने के लिए अब हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई में छपी रिपोर्ट की मानें तो भारतीय रेलवे द्वारा विकसित किया गया यह ऐप लोगों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है. पहले यह अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध था. लेकिन अब इसमें हिंदी भाषा को भी जोड़ दिया गया है. जिससे लोग आसानी से अपनी भाषा में टिकट बुकिंग कर पाएंगे.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

आखिर क्यों रेलवे को UTS ऐप की पड़ी जरूरत

मंत्रालय के अनुसार, ऐप के वर्तमान में लगभग 1.47 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. आने वाले समय में इस संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. बता दें कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुसाफिरों को भी टिकट काउंटर से टिकट लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद रेलवे ने UTS ऐप को लॉन्च किया. जिसकी मदद से लोग खुद से ही जनरल टिकट भी बुक करने लगे. इस ऐप के लॉन्च होने से लोगों को काफी राहत पहुंची है.

UTS मोबाइल ऐप से ऐसे कर सकते हैं टिकट बुकिंग

UTS मोबाइल ऐप से टिकट लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में इसे इंस्टॉल करना होगा. ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको इसके साथ अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करना होगा. फिर आपको अपनी आईडी बनानी होगी. इसके बाद ऐप में आपको टिकट बुक करने के दो ऑप्शन दिखाई देंगे. बुक एंड पेपर (पेपरलेस) और बुक एंड प्रिंट (पेपर) इन दोनों में से किसी का भी चुनाव करके आप टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं.यदि आप पेपरलेस का विकल्प चुनते हैं, तो आपको स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की आवश्यकता नहीं होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6