पुणे रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरी वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी, सभी यात्री सुरक्षित

पुणे रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया है. मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई है. जानिए क्या है अभी की स्थिति.
पुणे रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, पटरी से उतरी वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी, सभी यात्री सुरक्षित

Vande Bharat

पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी. शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची.

रेलवे प्रशासन कर रही है मामले की जांच

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है. वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पटरी से उतरा सी-15 कोच का फ्रंट व्हील

  • जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
  • हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे.
  • घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया.

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

डीसीएम हेमंत बेहेरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, घबराने जैसी कोई बात नहीं है.

किया जा रहा है क्रॉसिग का नवीनीकरण

  • उन्होंने कहा कि रेलवे की टीम कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम कर रही है.
  • रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पुणे स्टेशन पर यार्ड के जारी पुननिर्माण कार्य के तहत इस क्रॉसिंग का नवीनीकरण किया जा रहा है.
  • आपको बता दें कि डायमंड क्रॉसिंग पर दो पटरियां एक-दूसरे से होकर गुजरती हैं, जिससे हीरे जैसे शेप बनती है. प्रभावित डिब्बे के यात्री ट्रेन से उतर गए हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

रेलवे ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर

पुणे मंडल ने ट्रेन संख्या 22225 के पटरी से उतरने के संबंध में मुंबई मंडल द्वारा हेल्पलाइन जारी किए हैं. इसके अलावा 28 अप्रैल 2026 को सोलापुर-CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस (22226) रद्द कर दी गई है. CSMT (मुंबई) के लिए हेल्पलाइन ऑटो नंबर: 55993, लैंडलाइन: 022-22694040 हैं. दादर (DR) का रेलवे हेल्पलाइन नंबर: 57390, मोबाइल नंबर: 9136452387, ठाणे का रेलवे ऑटो हेल्पलाइन नंबर: 61290, मोबाइल नंबर: 9321336747 है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6