&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने आगरा कैंट से जम्मू तवी के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को झांसी तक बढ़ाया (फाइल फोटो)
रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए आगरा कैंट से जम्मू तवी के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को झांसी तक बढ़ाने का फैसला लिया है. गाड़ी संख्या 04193/94 साप्ताहिक विशेष गाड़ी की सेवा को 11/10/19 से झांसी से जम्मू तवी के बीच बढ़ा दिया जाएगा.
किया गया ये बदलाव
आगरा कैंट से जम्मू तवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 04193 को 11.10.2019 से 13.12.2019 तक झांसी से जम्मू तवी स्टेशन के लिए हर शुक्रवार को चलाया जाएगा.जम्मू तवी से गाड़ी संख्या 04194 को हर शिनवार को 12.10.2019 से 14.12.2019 तक झांसी के लिए चलाया जाएगा.
ये होगा इस ट्रेन का शिड्यूल
इस ट्रेन में होंगे इतने डिब्बे
इस ट्रेन में जनरल क्लास के 06, स्लीपर क्लास के 09, 3एसी क्लास के 04 और सेकेंड एसी क्लास का एक डिब्बा होगा. इस ट्रेन में दो कोच दिव्यांगों के लिए एसएलआर के साथ होंगे.