यात्रीगण ध्यान दें! 16 जून से गोरखपुर नहीं जाएंगी ये बड़ी गाड़ियां, दिसंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों का बदला रूट
Train Routes Diverted: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे द्वारा गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण गाड़ियों का मार्ग विस्तार किया गया है. जानिए नए रूट्स.
)
06:54 PM IST
Train Routes Divert: यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण गाड़ियों का मार्ग विस्तार किया गया है. पिट लाइन संख्या-1 और 2 का 19 मई 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक ब्लाक दिये जाने के क्रम में कई गाड़ियों का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार किया गया है. 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 जून से 05 दिसम्बर,2025 तक आजमगढ़ तक चलाई जाएगी. 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक आजमगढ़ से चलाई जाएगी.
लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर ट्रेन का टाइम टेबल
ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आजमगढ़ के लिए चलेगी. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5.23 बजे रवाना होगी. ट्रेन गोरखपुर में सुबह 11.45 बजे पर पहुंचकर दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह देवरिया सदर में दोपहर 12.52 बजे, भटनी में दोपहर 1.12 बजे पर और मऊ में दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी. आखिरी में ये ट्रेन 3.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 20104 आजमगढ़ से शाम 6.50 बजे शुरू होगी और ट्रेन अगले दिन सुबह 4.35 बजे पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी.
साबरमती - थावे ट्रेन का टाइम टेबल
19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक थावे तक चलाई जाएगी.
स्टेशन | आने का समय | जाने का समय |
साबरमती | - | सुबह 10:35 |
गोरखपुर | शाम 04:50 | शाम 05:00 |
कप्तानगंज | शाम 06:05 | शाम 06:07 |
पड़रौना | शाम 06:42 | शाम 06:44 |
तमकुही रोड | शाम 07:20 | शाम 07:22 |
थावे | रात 08:30 | - |
थावे-साबरमती ट्रेन का टाइम टेबल
TRENDING NOW
)
गुरुग्राम में ये है 'अरबपतियों की गली'!यहां जमीन नहीं आसमान में बन रहे हैं 'महल'! पेंटहाउस भी इनके आगे फीके
)
सोने के सिक्कों पर सरकार की सख़्ती! ज्वेलर्स नहीं बना पाएंगे अपना Gold Coin, अब सिर्फ यहां बनेंगे क्वॉइन
)
Anil Singhvi सुपर बुलिश, कहा- इंट्राडे में तो मुनाफा बरसाएगा ही, ₹1,000 का भाव भी छुएगा ये PSU Bank शेयर!
)
भूलकर भी मत करना ये 7 गलतियां- झटके में SIP का पैसा हो जाएगा जीरो (0)! पहली और पांचवीं तो आधे भारतीय करते हैं
)
Stock to Buy: आ गई 3 शेयरों पर ब्रोकरेज की रिपोर्ट, मार्केट बंद होने से पहले खरीद लिया तो 15 दिनों में पीट देंगे तगड़ा प्रॉफिट
)
पर्सनल लोन की भारी-भरकम EMI ने कर दिया है परेशान? 1 डिसीजन से फटाक से घटेगी किस्त, देखता रह जाएगा बैंक
)
ये SIP सिर्फ टॉप के अमीर लोगों के लिए है, 1 लाख का सीधे बन जाता है 9 करोड़, 6 करोड़ से ज्यादा मिलेगा ब्याज
)
FD-RD सब भूल जाएंगे! ये है LIC का 'आनंद' प्लान, लाइफटाइम होगी पैसों की बारिश, टेंशन का होगा 'The End'!
19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जून से 08 दिसम्बर,2025 तक थावे से चलाई जाएगी.
स्टेशन | आने का समय | जाने का समय |
थावे | - | रात 01:00 |
तमकुही रोड | रात 01:43 | रात 01:45 |
पड़रौना | रात 02:30 | रात 02:32 |
कप्तानगंज | रात 03:30 | रात 03:32 |
गोरखपुर | सुबह 04:45 | सुबह 04:55 |
साबरमती | सुबह 09:55 | - |
लोकमान्य तिलक - गोरखपुर का टाइम टेबल
11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 16 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक गोण्डा तक चलाई जाएगी.
स्टेशन | आने का समय | जाने का समय |
लोकमान्य तिलक (ट.) | - | सुबह 10:55 |
गोरखपुर | रात 08:35 | रात 08:45 |
बस्ती | रात 09:44 | रात 09:47 |
गोण्डा | रात 11:05 | - |
गोरखपुर - लोकमान्य तिलक ट्रेन का टाइम टेबल
11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. गोदान एक्सप्रेस 18 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक गोण्डा से चलाई जाएगी. ट्रेन अपनी यात्रा गोंडा से सुबह 3.10 बजे पर शुरू करती है. यह ट्रेन सुबह 4.15 बजे पर बस्ती पहुंचेगी और तीन मिनट रुकने के बाद 4.18 बजे पर रवाना होगी. ट्रेन गोरखपुर सुबह 5.40 बजे पर पहुंचेगी और 1 घंटे के ठहराव के बाद सुबह 6.40 बजे पर आगे चलेगी. आखिर में, यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचती है.
06:54 PM IST