यात्रीगण ध्यान दें! 16 जून से गोरखपुर नहीं जाएंगी ये बड़ी गाड़ियां, दिसंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों का बदला रूट

Train Routes Diverted: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे द्वारा गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण गाड़ियों का मार्ग विस्तार किया गया है. जानिए नए रूट्स.
यात्रीगण ध्यान दें! 16 जून से गोरखपुर नहीं जाएंगी ये बड़ी गाड़ियां,  दिसंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों का बदला रूट

Train Routes Divert: यात्रीगण ध्यान दें! गोरखपुर स्थित ओल्ड पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण गाड़ियों का मार्ग विस्तार किया गया है. पिट लाइन संख्या-1 और 2 का 19 मई 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक ब्लाक दिये जाने के क्रम में कई गाड़ियों का अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार किया गया है. 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 जून से 05 दिसम्बर,2025 तक आजमगढ़ तक चलाई जाएगी. 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक आजमगढ़ से चलाई जाएगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आजमगढ़ के लिए चलेगी. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5.23 बजे रवाना होगी. ट्रेन गोरखपुर में सुबह 11.45 बजे पर पहुंचकर दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह देवरिया सदर में दोपहर 12.52 बजे, भटनी में दोपहर 1.12 बजे पर और मऊ में दोपहर 2.10 बजे पहुंचेगी. आखिरी में ये ट्रेन 3.15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 20104 आजमगढ़ से शाम 6.50 बजे शुरू होगी और ट्रेन अगले दिन सुबह 4.35 बजे पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

साबरमती - थावे ट्रेन का टाइम टेबल

19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 19 जून से 06 दिसम्बर,2025 तक थावे तक चलाई जाएगी.

स्टेशनआने का समयजाने का समय
साबरमती-सुबह 10:35
गोरखपुरशाम 04:50शाम 05:00
कप्तानगंजशाम 06:05शाम 06:07
पड़रौनाशाम 06:42शाम 06:44
तमकुही रोडशाम 07:20शाम 07:22
थावेरात 08:30-

थावे-साबरमती ट्रेन का टाइम टेबल

19410 गोरखपुर-साबरमती द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 21 जून से 08 दिसम्बर,2025 तक थावे से चलाई जाएगी.

स्टेशनआने का समयजाने का समय
थावे-रात 01:00
तमकुही रोडरात 01:43रात 01:45
पड़रौनारात 02:30रात 02:32
कप्तानगंजरात 03:30रात 03:32
गोरखपुरसुबह 04:45सुबह 04:55
साबरमतीसुबह 09:55-

लोकमान्य तिलक - गोरखपुर का टाइम टेबल

11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 16 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक गोण्डा तक चलाई जाएगी.

स्टेशनआने का समयजाने का समय
लोकमान्य तिलक (ट.)-सुबह 10:55
गोरखपुररात 08:35रात 08:45
बस्तीरात 09:44रात 09:47
गोण्डारात 11:05-

गोरखपुर - लोकमान्य तिलक ट्रेन का टाइम टेबल

11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक ट. गोदान एक्सप्रेस 18 जून से 07 दिसम्बर,2025 तक गोण्डा से चलाई जाएगी. ट्रेन अपनी यात्रा गोंडा से सुबह 3.10 बजे पर शुरू करती है. यह ट्रेन सुबह 4.15 बजे पर बस्ती पहुंचेगी और तीन मिनट रुकने के बाद 4.18 बजे पर रवाना होगी. ट्रेन गोरखपुर सुबह 5.40 बजे पर पहुंचेगी और 1 घंटे के ठहराव के बाद सुबह 6.40 बजे पर आगे चलेगी. आखिर में, यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6