&format=webp&quality=medium)
पश्चिम रेलवे में महिला यात्रियों के लिए आरपीएफ ने शुरू की खास सेवा (फाइल फोटो)
पश्चिम रेलवे के रेलवे पुलिस बल ने महिला रेल यात्रिों की मदद के लिए WhatsApp group पर सखी नाम से एक ग्रुप शुरू किया है. अब तक RPF ने चर्चगेट से विरार तक कुल 08 सखी ग्रुप बनाए हैं. इस ग्रुपों के जरिए महिला यात्री आपात स्थिति में आरपीएफ से मदद मांग सकती हैं. इस ग्रुप के जरिए आरपीएफ की महिला अधिकारी व महिला रेल यात्री आपस में हमेशा जुड़ी रहती हैं.
इस नम्बर के जरिए जुड़ सकते हैं
इस ग्रुप पर सदस्यों को बढ़ाने में आरपीएफ के अधिकारियों के साथ ही महिला यात्री भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं. वो दैनिक महिला यात्रियों को 9004449698 नम्बर पर फोन कर के सखी ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं.
आरपीएफ ने 2016 में शुरू की ये सेवा
पश्चिम रेलवे आरपीएफ ने वर्ष 2016 के फरवरी महीने में सखी ग्रुप की शुरुआत की थी. इस प्रयास को काफी महिला यात्रियों ने हाथों हाथ लिया. बड़ी संख्या में महिलाएं ट्रेनों, प्लेटफार्म व स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध यात्रियों का फोटो खींच कर इस ग्रुप पर डालती हैं. साथ ही महिलाओं के साथ होने वाली अभद्रता की जानकारी भी इस ग्रुप में डाली जाती है. ग्रुप पर मिली जानकारी के आधार पर आरपीएफ के अधिकारी मामले मी जांच करते हैं.
ग्रुप में जानकारी आते ही शुरू होती है जांच
किसी संदिग्ध व्यक्ति की फोटो एक बार ग्रुप पर आ जाने के बाद आरपीएफ की महिला अधिकारी प्लेटफार्म पर या ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों को यह जानकारी भेज कर तत्काल मामले की जांच के निर्देश देते हैं. इससे मामलों को सुलझाने व महिला यात्रियों को सुरक्षा का ऐहसास दिलाने में काफी मदद मिलती है.
महिलाओं के भारतीय रेलवे में विशेष हेल्पलाइन है
महिला रेल यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की ओर से खास हेल्पलाइन जारी की गई है. रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन 1091 पर फोन कर कोई भी महिला यात्रा के दौरान मदद मांग सकती है. रेलवे की ओर से तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं यदि कोई यात्री रेल यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस करता हैं या कोच में किसी तरह की चोरी या अन्य घटना होती है तो यात्री भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 182 पर फोन कर सकते हैं. इस नम्बर पर कॉल करते ही कुछ समय में आपकी सीट पर पहुंच कर आपकी मदद करेंगे. यदि ट्रेन में सुरक्षा बल मौजदू नहीं है तो अगले स्टेशन पर आपको मदद उपलब्ध कराई जाएगी.