रेलयात्री ध्यान दें, टिकट बुकिंग से लेकर पूछताछ तक... करीब 6 घंटे बंद रहेगा रेलवे का पूरा सिस्टम!

1 नवंबर रात से 2 नवंबर सुबह तक रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा. इस दौरान IRCTC और 139 जैसी सभी सेवाएं प्रभावित होंगी. रेलवे सर्वर अपग्रेड और डेटा कम्प्रेशन का काम करेगा. 2 नवंबर सुबह 5:30 बजे के बाद सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी.
रेलयात्री ध्यान दें, टिकट बुकिंग से लेकर पूछताछ तक... करीब 6 घंटे बंद रहेगा रेलवे का पूरा सिस्टम!

Indian Railways Update: अगर आप भी हाल-फिलहाल में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. भारतीय रेलवे ने बताया है कि 1 नवंबर की रात 11:45 बजे से लेकर 2 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक पूरे देश में रिजर्वेशन सिस्टम अस्थायी रूप से बंद रहेगा.इस दौरान यात्रियों को टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन, करेंट रिजर्वेशन, पीएनआर स्टेटस चेक, चार्टिंग और पूछताछ जैसी कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी.

क्यों रहेगा रेलवे सिस्टम डाउन?

रेलवे के अनुसार, यह बंदी कोलकाता स्थित IRCTC और CRIS (Centre for Railway Information Systems) के सर्वर में डेटा कम्प्रेशन और तकनीकी अपग्रेडेशन के काम के लिए की जा रही है. इस दौरान रेलवे के सभी महत्वपूर्ण डेटाबेस खासतौर पर पीएनआर फाइलें और रिजर्वेशन रिकॉर्ड्स को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाया जाएगा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह काम सिस्टम को तेज़, स्थिर और भविष्य की डिजिटल जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए जरूरी है.

इन सेवाओं पर रहेगा असर

  • इंटरनेट टिकट बुकिंग (IRCTC वेबसाइट और ऐप)
  • करंट रिजर्वेशन और चार्टिंग सिस्टम
  • टिकट कैंसिलेशन और रिफंड सेवाएं
  • 139 पूछताछ सेवा
  • NTES (National Train Enquiry System)
  • PRR (Passenger Reservation Record) और EDR (Electronic Data Record)
  • Railway के विभिन्न मोबाइल ऐप्स और प्राइमस एप्लिकेशन

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस समय के दौरान टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन से बचें. अगर आपकी यात्रा 1 नवंबर की रात या 2 नवंबर की सुबह है, तो कोशिश करें कि टिकट पहले ही बुक कर लें. रेलवे ने यह भी कहा है कि यह कार्य रात के समय इसलिए तय किया गया है ताकि यात्रियों की सुविधाओं पर न्यूनतम असर पड़े. अपग्रेड पूरा होते ही सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएंगी.

रेलवे अपग्रेड क्यों जरूरी है?

  • तेज़ बुकिंग प्रोसेस और रियल टाइम अपडेट्स
  • डेटा सिक्योरिटी में सुधार
  • कम सर्वर डाउनटाइम और तकनीकी गड़बड़ियां
  • बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और चार्टिंग स्पीड

रेलवे ने दी यह गारंटी

रेलवे ने कहा कि इस दौरान विशेषज्ञों की एक टीम रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करेगी, ताकि अगर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आए तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके. जैसे ही अपग्रेड पूरा होगा, सभी टिकटिंग और पूछताछ सेवाएं पूरी क्षमता के साथ फिर से चालू कर दी जाएंगी.

क्यों जरूरी है यह अपडेट?

रेलवे का कहना है कि भारत में रोज़ाना औसतन 13 लाख से ज्यादा टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं. इस भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए डेटा सिस्टम और सर्वर क्षमता को अपग्रेड करना जरूरी हो गया है. नई प्रणाली में डेटा प्रोसेसिंग तेज़, बुकिंग टाइम कम और चार्टिंग अधिक ऑटोमेटेड होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6