भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, जानिए आपके घर के पास कहां रुकेगी गाड़ी

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 8 रेलगाड़ियों को अतिरिक्त स्टॉपेज देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई रेलगाड़ियों को अस्थाई तौर पर स्टॉपेज दिए गए हैं.
भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए, जानिए आपके घर के पास कहां रुकेगी गाड़ी

भारतीय रेलवे ने कई रेलगाड़ियों के स्टॉपेज बढ़ाए (फाइल फोटो)

रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने 8 रेलगाड़ियों को अतिरिक्त स्टॉपेज देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में कई रेलगाड़ियों को अस्थाई तौर पर स्टॉपेज दिए गए हैं. इन गाड़ियों को स्टॉपेज दिए जाने से विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी भारत व दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इन गाड़ियों को प्रयोगात्मक तौर पर छह महीने के लिए स्टॉपेज दिए गए हैं.

इन ट्रेनों को दिया गया स्टॉपेज

trains

Add Zee Business as a Preferred Source

उम्बरगाँव स्टेशन पर रुकेगी ये रेलगाड़ी
यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन सं. 22927/22928 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस ट्रेन को 24 फरवरी, 2019 से प्रयोगात्मक तौर पर 6 महीनों के लिए उम्बरगाँव स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.

इन ट्रेनों को भी दिया गया स्टॉपेज

ये होगा गाड़ी का शिड्यूल
बांद्रा से अहमदाबाद के लिए चलने पर यह गाड़ी लगभग 10.16 बजे रात उम्बरगांव पहुंचेगी. यहां से यह गाड़ी दो मिनट रुकने के बाद 10.18 बजे चल देगी. वहीं अहमदाबाद से चलने पर यह गाड़ी दोपहर 3.21 बजे इस स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट के स्टॉपेज के बाद 3.23 बजे चल देगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6