ट्रेन टिकट बुकिंग में भी सांसदों को मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! रेलवे कर रही है अलग सॉफ्टवेयर का निर्माण

रेल मंत्री ने बताया कि सरकार एक ऐसे सॉफ्टवेयर को विकसित करने पर काम कर रही है, जो संसद के मौजूदा और पूर्व सदस्यों को टिकट बुक करने में सहायता करने वाला है. 
ट्रेन टिकट बुकिंग में भी सांसदों को मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! रेलवे कर रही है अलग सॉफ्टवेयर का निर्माण

Indian Railways Update: भारतीय रेलवे एक ऐसे सॉफ्टवेयर पर काम कर रही है, जो कि देश के सांसदों को टिकट बुकिंग में सहायता करने वाला है. खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने संसद में इसे लेकर जानकारी दी. लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि सरकार एक ऐसे सॉफ्टवेयर को विकसित करने पर काम कर रही है, जो संसद के मौजूदा और पूर्व सदस्यों को टिकट बुक करने में सहायता करने वाला है.

केरल के सांसद ने पूछा सरकार से सवाल

केरल के कोझिकोड से लोकसभा सांसद M K Raghavan ने संसद में पूछा कि क्या सरकार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के लिए रेलवे का सफर को सुगम बनाने के लिए एक अलग से रेलवे टिकट बुकिंग पोर्टल शुरू करने की कोई योजना बना रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रेल मंत्री ने दिया जवाब

इसका जवाब देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के मौजूदा और पूर्व सांसदों के लिए अलग से टिकट बुकिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है. इससे उन्हें अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन टिकट बुकिंग या कैंसिल करने में आसानी होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6