&format=webp&quality=medium)
Railway AI CCTV Cameras: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. दरअसल रेलवे ने अपने हर नेटवर्क के सभी कोचों और इंजनों को AI से लैस सीसीटीवी की निगराने में फैसला किया है. इसके बाद अब ट्रेन में सफर पहले से काफी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट के बाद ट्रेन का सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा. इस बड़े प्रोजेक्ट के तहत देशभर में लगभग 74 हजार कोचों और 15 हजार लोकोमोटिव में आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे.
योजना के मुताबिक हर कोच में चार डोम कैमरे लगाए जाएंगे. वहीं, हर लोकोमोटिव में छह कैमरों की व्यवस्था होगी. ये कैमरे कोच के जनरल के सामान्य आवाजाही वाले हिस्सों, जैसे दरवाजों और कॉरिडोर में लगाए जाएंगे. इन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर भी सख्त नजर रखी जा सकेगी. रेलवे ने ये भी ध्यान रखा है कि इन कैमरों से यात्रियों की प्राइवेसी पर भी फर्क न पड़े. इस कारण कैमरों को ऐसी जगह पर इंस्टॉल नहीं किया जाएगा, जहां पर से उनकी गोपनीयता भंग हो.
रेलवे के मुताबिक इन कैमरों की खासियत है कि इनसे न सिर्फ रिकॉर्डिंग होगी, बल्कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी लैस किया जाएगा. ये कैमरे 100 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड ट्रेनों में और कम रोशनी में भी एकदम साफ फुटेज लेने में सक्षम होंगे. इस तकनीक के जरिए रेलवे को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी. इसके अलावा समय पर भी कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. ये प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे द्वारा तकनीक का इस्तेमाल करके पैसेंजर सेफ्टी को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया बड़ा कदम है.
रेलवे द्वारा इन सीसीटीवी को बनाने का ऑर्डर किस कंपनी को दिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, आने वाली दिनों में सीसीटीवी कैमरा बनाने वाली कंपनियों के हाथ ये ऑर्डर जरूर लगेगा.