&format=webp&quality=medium)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती (लेवल - 1 भर्ती) परीक्षा के एप्लीकेंटों का आवेदन खारिज होने को लेकर अपडेट जारी किया है. (फाइल फोटो )
RRB Group D Application 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती (लेवल - 1 भर्ती) परीक्षा के एप्लीकेंटों का आवेदन खारिज होने को लेकर अपडेट जारी किया है. कई आवेदन करने वालों ने अपना आवेदन कैंसिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी जिस पर विचार किया जा रहा है. आवेदन करने वालों के एप्लीकेशन का क्या होगा इसको लेकर रेलवे 6 सितंबर को अपना अंतिम फैसला दे सकता है. इसके लिए RRB की ओर से लिंक भी जारी हो सकता है.
कुछ दिन पहले शुरू हुई थी हेल्पडेस्क
कुछ दिनों पहले RRB ने जिन आवेदकों की एप्लीकेशन कैंसिल हो गई थी उनके लिए हेल्पडेस्क शुरू की थी. ये हेल्पडेस्क 17 अगस्त, 2019 से 23 अगस्त तक काम कर रहा था. इस दौरान काफी एप्लीकेंट्स ने विरोध दर्ज कराया है. रेलवे ने 31 अगस्त तक सभी एप्लीकेंट्स को उनके सवालों के जवाब ई मेल और मैसेज के जरिए देने की बात कही थी. लकिन इसके कुछ समय लग सकता है.
रेलवे ने पहले भी दिया था नोटिस
रेलवे ने पहले भी नोटिस जारी कर कहा था कि ''फोटो और साइन के आधार पर जिन लोगों की एप्लीकेशन रिजेक्ट हुई है उनकी शिकायत हमें मिली हैं. हम उन सभी आवेदनों की की जांच कर रहे हैं. अंतिम निष्कर्ष हर उम्मीदवार को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से 31 अगस्त 2019 तक सूचित कर दिया जाएगा.
लगभग 04 लाख एप्लीकेशन हैं कैंसिल
एप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर रेलवे का तर्क है कि सही और साफ फोटो और साइन न होने के कारण एप्लीकेशन रिजेक्ट किए गए है. वहीं कई एप्लीकेंट्स का दावा है कि उनका फोटो सही है फिर भी उनकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट किया गया. रेलवे ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगा. इन पदों के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया है. इनमे से लगभग 4 लाख एप्लीकेशन कैंसिल हुए हैं.