&format=webp&quality=medium)
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन से 38 लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद किए. यह कार्रवाई प्रयागराज मंडल के अंतर्गत गठित मंडल स्तरीय वेंडर ड्राइव टीम द्वारा की गई. बरामद नकदी के मामले में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे की जांच जारी है. आरपीएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल स्टेशन पर टीम अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी.
RPF के चेकिंग अभियान दौरान ट्रेन संख्या 12311 के जनरल कोच में एक युवक झोला लिए संदिग्ध अवस्था में नजर आया. टीम ने जब उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.
ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने के बाद युवक को नकदी से भरे बैग के साथ आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां उसकी मौजूदगी में पूरी रकम की गिनती की गई.
कुल 38.20 लाख रुपए की नकदी
आयकर विभाग की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल बरामद नकद राशि को आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल पर सुरक्षित रखवाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नकदी का स्रोत वैध था या नहीं.