मुंबईकरों की बढ़ी मुश्किलें! रविवार को इस रूट पर कैंसिल रहेंगी ट्रेन, चेक कर लें पूरी लिस्ट

Railway Major Block: चर्चगेट और मरीन लाइन्स स्टेशनों के बीच वानखेड़े फुट ओवर ब्रिज (दक्षिण) के मुख्य गर्डरों को लॉन्च करने के लिए 19/20 अप्रैल, 2025 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि में 01.15 बजे से 04.15 बजे तक तीन घंटे का एक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा.
मुंबईकरों की बढ़ी मुश्किलें! रविवार को इस रूट पर कैंसिल रहेंगी ट्रेन, चेक कर लें पूरी लिस्ट

Railway Major Block: मुंबई में ट्रेन का सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट है. चर्चगेट और मरीन लाइन्स स्टेशनों के बीच वानखेड़े फुट ओवर ब्रिज (दक्षिण) के मुख्य गर्डरों को लॉन्च करने के लिए 19/20 अप्रैल, 2025 (शनिवार/रविवार) की मध्यरात्रि में 01.15 बजे से 04.15 बजे तक तीन घंटे का एक मेजर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते इस रूट पर कई सारी ट्रेनों को कैंसिल किया जाना है और कुछ ट्रेनों के रूट्स पर भी असर पड़ने वाला है.

ये ट्रेनें हुईं कैंसिल

  • 19 अप्रैल, 2025 को बोरीवली से 20.50 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90898 बोरीवली-चर्चगेट लोकल निरस्‍त रहेगी.
  • 20 अप्रैल, 2025 को चर्चगेट से 04.38 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90019 चर्चगेट-बोरीवली लोकल निरस्‍त रहेगी.
Add Zee Business as a Preferred Source

ये ट्रेनें हैं आंशिक रूप से कैंसिल

  • 20 अप्रैल, 2025 को 00.10 बजे बोरीवली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सं. 91014 बोरीवली-चर्चगेट लोकल मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
  • 19 अप्रैल, 2025 को 23.49 बजे विरार से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सं. 91018 विरार-चर्चगेट लोकल मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
  • 20 अप्रैल, 2025 को 00.30 बजे बोरीवली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सं. 91020 बोरीवली-चर्चगेट लोकल मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
  • 20 अप्रैल, 2025 को 00.05 बजे विरार से प्रस्थान करने वाली ट्रेन सं. 91024 विरार-चर्चगेट लोकल मुंबई सेंट्रल पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी.
  • ट्रेन संख्‍या 90011 चर्चगेट- विरार पहली लोकल 04.15 बजे चर्चगेट से प्रस्‍थान करने वाली जो 20 अप्रैल, 2025 को 04.25 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्‍थान करेगी, चर्चगेट- मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी.
  • 20 अप्रैल, 2025 को 04.18 बजे चर्चगेट से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्‍या 90015 चर्चगेट- बोरीवली लोकल चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी.
  • ट्रेन संख्‍या 91012 विरार- चर्चगेट लोकल जो 19 अप्रैल, 2025 को 23.30 बजे विरार से प्रस्‍थान करेगी, निर्धारित समय के अनुसार 01.10 बजे चर्चगेट पहुंचेगी. यह 19 अप्रैल, 2025 को विरार से चर्चगेट तक चलने वाली आखिरी लोकल होगी.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6