सेंट्रल रेलवे ने स्टेशन पर फूड रेट बढ़ोतरी को किया होल्ड, समोसे से लेकर डोसा तक के हाई प्राइस की लिस्ट आई थी सामने

1 जून 2026 से स्टेशनों पर वड़ा पाव, समोसा और पाव भाजी जैसे खान-पान के दाम बढ़ने वाली खबर आई थी. अब इस पर फिलहाल इस पर रोक लगा दी है.
सेंट्रल रेलवे ने स्टेशन पर फूड रेट बढ़ोतरी को किया होल्ड, समोसे से लेकर डोसा तक के हाई प्राइस की लिस्ट आई थी सामने

सेंट्रल रेलवे ने स्टेशन पर फूड रेट बढ़ोतरी पर फिलहाल लगाया होल्ड

अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और स्टेशन पर मिलने वाले वड़ा पाव, समोसा, डोसा या पाव भाजी का मजा लेते हैं, तो फिर अब आपको थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ सकता है...जी हां ये खबरें 27 मई की सुबह सुर्खियों में आई थी. खबर आई थी कि रेलवे ने अपने स्टेशनों पर मिलने वाले कई खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है और नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी. लेकिन अब सेंट्रल रेलवे ने स्टेशन पर फूड रेट बढ़ोतरी पर फिलहाल होल्ड किया है.

रेलवे ने जो लिस्ट जारी की थी उसके हिसाब से 50 ग्राम वाला बटाटा वड़ा 15 रुपये में मिलने वाला खा. इसके साथ मिलने वाला पाव अलग से 5 रुपये का होने वाला थी. वहीं वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा की कीमत 20-20 रुपये तय की गई थी. लेकिन अभी इस पर फिलहाल के लिए ही केवल रोक लगाई गई है.

डोसा और पाव भाजी भी हुई महंगी

स्टेशन पर मिलने वाली कई फेमस चीजों की कीमतों में भी बदलाव किया गया था. मसाला डोसा 35 रुपये, जबकि 2 पीस इडली-सांभर और चटनी के लिए यात्रियों को 30 रुपये की होने की खबर आई थी. पाव भाजी की नई कीमत 50 रुपये तय की गई थी. तो वेज पिज्जा भी अब 50 रुपये की लिस्ट में था

हालांकि कुछ आइटम्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. मिसल पाव 35 रुपये, कचौरी 15 रुपये और दाबेली 20 रुपये में ही मिलती रहेगी.

रेलवे ने दिए सख्त निर्देश

आपको बता दें कि कहा गया था केवल कीमतें बढ़ाने की मंजूरी ही नहीं दी गई थी, बल्कि रेलवे प्रशासन ने खाने की गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया है. सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि नई रेट लिस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में साफ तौर पर लगाई जाए.

इसके अलावा रेलवे ने ओवरचार्जिंग रोकने और खाने की क्वालिटी बनाए रखने के लिए नियमित जांच करने की बात भी कही है. यानी अगर कोई स्टॉल तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.

क्यों बढ़ीं कीमतें?

एक बात तो साफ है कि अब काफी लंबे समय बाद खाने-पीने की चीजों के रेट अपडेट की बात सामने आई थी. असल में लागत बढ़ने और बेहतर क्वालिटी बनाए रखने को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था . हालांकि नई कीमतें सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर मौजूद माइनर स्टैटिक कैटरिंग यूनिट्स पर लागू होंगी.

क्या महंगा होने की आई थी लिस्ट

  • सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी मंजूर
  • नई दरें 1 जून 2026 से सभी स्टेशनों पर प्रभावी
  • 50 ग्राम बटाटा वड़ा की कीमत अब 15 रुपये तय
  • वड़ा के साथ मिलने वाला एक पाव अब 5 रुपये में मिलेगा
  • वेज समोसा, वेज पफ और साबूदाना वड़ा की कीमत 20-20 रुपये तय
  • यात्रियों की पसंदीदा पाव भाजी अब 50 रुपये में मिलेगी
  • वेज पिज्जा की नई कीमत भी 50 रुपये तय की गई.
  • मसाला डोसा 35 रुपये में मिलेगा
  • 2 पीस इडली-सांभर और चटनी की कीमत 30 रुपये तय
  • मिसल पाव (35 रुपये), कचौरी (15 रुपये) और दाबेली (20 रुपये) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
  • रेलवे प्रशासन ने कीमत बढ़ाने के साथ खाने की क्वालिटी सही करने के आदेश भी दिए
  • सभी स्टॉल पर द्विभाषी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया
  • ओवरचार्जिंग और खाने की क्वालिटी जांचने के लिए रेगुलर निरीक्षण होंगे

क्र. सं.आइटम का नामवजनदर (₹)
1आलू वड़ा (1 नग)50 ग्राम प्रत्येक15
2रगड़ा/ उसळ प्लेट + 1 पाव-25
3वेज समोसा (1 नग)50 ग्राम प्रत्येक20
4पाव (1 नग)35 ग्राम प्रत्येक5
5वेज सैंडविच + सॉस125 ग्राम35
6वेज-चीज़ सैंडविच + सॉस190 ग्राम45
7वेज पफ/ पैटीज़60 ग्राम20
8साबूदाना वड़ा (1 नग)40 ग्राम20
9ढोकला100 ग्राम25
10सभी प्रकार के लड्डू30 ग्राम प्रत्येक20
11वेज फ्रेंकी80 ग्राम30
12वेज चीज़ फ्रेंकी150 ग्राम45
13सूखा भेल100 ग्राम25
14चटनी भेल150 ग्राम30
15पोहा नमकीन100 ग्राम20
16सादा डोसा + चटनी + सांभर60 ग्राम25
17मसाला डोसा + चटनी + सांभर150 ग्राम35
18अनियन (प्याज) डोसा/ उत्तपम + चटनी + सांभर110 ग्राम30
19रवा डोसा/ मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर150 ग्राम35
20रवा इडली + चटनी + सांभर (2 नग)60 ग्राम प्रत्येक35
21पाव भाजी (2 पाव 35 ग्राम प्रत्येक)150 ग्राम50
22दही वड़ा (2 नग) (100 ग्राम दही)30 ग्राम प्रत्येक35
23वेज कटलेट (2 नग) + सॉस/ चटनी50 ग्राम प्रत्येक35
24छोले पूरी (5 पूरी + 120 ग्राम छोले)220 ग्राम40
25मेदू वड़ा + चटनी/ सांभर (2 नग)50 ग्राम प्रत्येक35
26इडली सांभर/ चटनी (2 नग)50 ग्राम प्रत्येक30
27चना दाल वड़ा + चटनी (2 नग)40 ग्राम प्रत्येक35
28ब्रेड पकोड़ा80 ग्राम25
29प्याज पकोड़ा/ मिक्स भजिया80 ग्राम25
30मूंग भजिया80 ग्राम30
31वेज रोल100 ग्राम30
32वेज पिज्जा125 ग्राम50
33टोमेटो सूप100 मिली20

आइटम जिनकी दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है (Rates Not Revised)


क्र. सं.आइटम का नामवजनदर (₹)
1प्री-पैक्ड पॉपकॉर्न35 ग्राम10
2प्री-पैक्ड फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न35 ग्राम20
3कचोरी40 ग्राम प्रत्येक15
4गुलाब जामुन/ रसगुल्ला (1 नग)35 ग्राम15
5फ्रेश जूस (गाजर/ पाइनएप्पल/ आम/ तरबूज)200 मिली25
6फाउंटेन सोडा200 मिली10
7फ्लेवर्ड सोडा200 मिली15
8फ्रेश मौसंबी/ संतरा/ सेब का जूस200 मिली40
9रवा उपमा + चटनी + सांभर150 ग्राम25
10उपमा (महाराष्ट्रीयन)100 ग्राम25
11दाबेली80 ग्राम20
12क्रीम डोनट70 ग्राम15
13स्लश150 ग्राम30
14सॉफ्टी125 ग्राम20
15वेज नूडल्स150 ग्राम50
16मिसल पाव150 ग्राम35
मसाला डोसा + चटनी + सांभर150 ग्राम35

अला-कार्टे मेनू से हटाए गए आइटम

(इन आइटमों को PAD आइटमों के तहत सूचीबद्ध किया गया है)

  1. चना/ सींग/ सभी प्रकार के फरसाण

  2. सभी प्रकार की चिक्की

  3. मिल्क शेक (रोज/ वनीला/ चीकू)

आपको बता दें कि जो लिस्ट सामने आई थी उससे साफ था किअगर आप जून के बाद ट्रेन से सफर करने वाले थे, लेकिन याद रखें कि अभी इस बढ़ोतरी को केवल होल्ड किया गया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ये नए रेट ट्रेन के अंदर मिलने वाले खाने (Pantry Car) पर भी लागू होंगे?

ये नई कीमतें सिर्फ सेंट्रल रेलवे के 'स्टेशनों' पर मौजूद स्टॉल्स के लिए हैं. ट्रेन के अंदर मिलने वाले खाने के रेट अलग हो सकते हैं

Q2 अगर कोई स्टॉल वाला नई लिस्ट से ज्यादा पैसे मांगे, तो कहां शिकायत करें?

आप तुरंत 'RailMadad' ऐप पर शिकायत कर सकते हैं या 139 पर कॉल कर सकते हैं,ध्यान रखें कि हमेशा पक्का बिल जरूर मांगें

Q3 क्या पूरे भारत के रेलवे स्टेशनों पर खाना महंगा हो गया है?

फिलहाल यह फैसला सिर्फ सेंट्रल रेलवे के स्टेशनों के लिए लिया गया है, दूसरे रेलवे जोन (जैसे वेस्टर्न या नॉर्दर्न) के रेट अलग हो सकते हैं

Q4 क्या रेल नीर या पानी की बोतल की कीमत में भी कोई बदलाव हुआ है?

इस नई लिस्ट में रेल नीर या पानी की बोतल के दाम बढ़ाने की कोई बात नहीं कही गई है,वो अपने पुराने तय रेट पर ही मिलेंगी

Q5 क्या इन स्टॉल्स पर ऑनलाइन पेमेंट (UPI) की सुविधा मिलेगी?

रेलवे के नियमों के मुताबिक सभी स्टॉल संचालकों के पास UPI/डिजिटल पेमेंट की सुविधा होना अनिवार्य है ताकि यात्रियों को खुल्ले पैसों की दिक्कत न हो

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6