रक्षाबंधन, दिवाली से क्रिसमस तक, रेलवे ने किया कंफर्म सीट का इंतजाम, 26 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि

Railway Summer Special Train Extension: रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. चेक करें ट्रेनों की लिस्ट.
रक्षाबंधन, दिवाली से क्रिसमस तक, रेलवे ने किया कंफर्म सीट का इंतजाम, 26 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि

Railway Summer Special Train Extension: देश में रक्षाबंधन के साथ ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाएगी. रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस के लिए रेलवे ने कंफर्म सीटों का इंतजाम कर दिया है. रेलवे द्वारा पहले से घोषित की गई कई समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है. इसी कड़ी में अब उत्तर रेलवे ने 26 समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ाने की घोषणा की है.

Railway Summer Special Train Extension: अगस्त तक बढ़ाई गई इन समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि

ट्रेन संख्या 04141 सुबेदारगंज - शहीद कप्तान तुषार महाजन समर स्पेशल (साप्ताहिक) 05 अगस्त से 26 अगस्त 2024 तक हर सोमवार को चलाई जाएगा. 04142 शहीद कप्तान तुषार महाजन - सुबेदारगंज समर स्पेशल (साप्ताहिक) 06 अगस्त 2024 से 27 अगस्त 2024 तक हर मंगलवार को चलाई जाएगी. 04137 ग्वालियर - बरौनी जं. समर स्पेशल (सप्ताह में दो बार) 28 अगस्त 2024 तक रविवार, बुधवार को चलाई जाएगी. 04138 बरौनी जंक्शन- ग्वालियर समर स्पेशल सोमवार, गुरुवार को चलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Railway Summer Special Train Extension: सितंबर तक चलाई जाएगी ये समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर ट्रेन का नामआवृत्तिविस्तारित अवधि तक
09195वडोदरा जं. - मऊ जं. समर स्पेशल (साप्ताहिक)शनिवार28.09.2024 तक
09196मऊ जं. - वडोदरा जं. समर स्पेशल (साप्ताहिक)रविवार29.09.2024 तक
09417अहमदाबाद - दानापुर समर स्पेशल (साप्ताहिक)सोमवार30.09.2024 तक
09557भावनगर टर्मिनस - दिल्ली कैंट. समर स्पेशल (साप्ताहिक)शुक्रवार27.09.2024 तक
09558दिल्ली कैंट. - भावनगर टर्मिनस समर स्पेशल (साप्ताहिक)शनिवार28.09.2024 तक
09405साबरमती बीजी - पटना जं. समर स्पेशल (साप्ताहिक)मंगलवार24.09.2024 तक
09406पटना जं. - साबरमती बीजी समर स्पेशल (साप्ताहिक)गुरुवार26.09.2024 तक

Railway Summer Special Train Extension: दिसंबर तक बढ़ाई गई इन समर स्पेशल ट्रेनों की अवधि

ट्रेन नंबरट्रेन का नामआवृत्तिविस्तारित अवधि तक
09097बांद्रा (टी.) - श्री माता वैष्णो देवी कटरा समर स्पेशल (साप्ताहिक)रविवार29.12.2024 तक
09098श्री माता वैष्णो देवी कटरा - बांद्रा (टी.) समर स्पेशल (साप्ताहिक)मंगलवार31.12.2024 तक
09525हापा - नाहरलगुन समर स्पेशल (साप्ताहिक)बुधवार25.12.2024 तक
09526नाहरलगुन - हापा समर स्पेशल (साप्ताहिक)शनिवार28.12.2024 तक
09183मुंबई सेंट्रल - बनारस समर स्पेशल (साप्ताहिक)बुधवार25.12.2024 तक
09184बनारस - मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल (साप्ताहिक)शुक्रवार27.12.2024 तक
09309इंदौर जं. - हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल (सप्ताह में दो बार)शुक्रवार, रविवार29.12.2024 तक
09310हजरत निजामुद्दीन - इंदौर जं. समर स्पेशल (सप्ताह में दो बार)सोमवार, शनिवार30.12.2024 तक
09075मुंबई सेंट्रल - कठगोदाम समर स्पेशल (साप्ताहिक)बुधवार25.12.2024 तक
09076कठगोदाम - मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल (साप्ताहिक)गुरुवार26.12.2024 तक
09189मुंबई सेंट्रल - कटिहार जं. समर स्पेशल (साप्ताहिक)शनिवार28.12.2024 तक
09190कटिहार जं. - मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल (साप्ताहिक)मंगलवार31.12.2024 तक

ट्रेन संख्या 09418 दानापुर - अहमदाबाद समर स्पेशल (साप्ताहिक) 1 अक्टूबर 2024 तक हफ्ते में एक दिन यानी हर मंगलवार को चलेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6