&format=webp&quality=medium)
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनने वाली 40 मंजिल की बिल्डिंगाें में मिलेंगी कई सुविधाएं (फोटो - भारतीय रेलवे)
भारतीय रेलवे अपने सभी रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने के साथ ही यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई तरह के काम कर रहा है. रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की आर मौजूदा बिल्डिंग की जगह 40 मंजिल ऊंची दो आधुनिक इमारतें बनाने का ऐलान किया है. इन इमारतों की पहली मंजिल पर सड़कों का जाल होगा.
इन बिल्डिंगों के बनाए जाने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर ऑफिस स्पेस, मल्टीलेवल पार्किंग, होटल और रेस्टोरेंट जैसी कई सुविधाएं होंगी. अगले लगभग 5 सालों में इन इमारतों को बना कर तैयार कर दिया जाएगा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनाई जा रही इन इमारतों को बनाने और डेवलपमेंट के लिए लगभग 6200 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
रेल विकास विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) उपाध्यक्ष वेदप्रकाश डुडेजा के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए काम किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यहां बड़ा कॉमर्शियल और स्पेस आएगा.
Rail Land Development Authority (RLDA) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करके मल्टी मॉडल हब के तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है. इस स्टेशन को स्टेट ऑफ द आर्ट बनाए जाने की योजना है. यहां एलीवेटेड कॉनकॉर्स, मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित कई यात्री सुविधाओं को डेवलप किया जाएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
रीडेवलपमेंट के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एलीवेट कॉनकॉर्स, अराइवर और डिपार्चर गेट, रीफर्बिश प्लेटफार्म, लाउंच, फूड कोर्ट, रेस्टरूम, एलीवेटेड रोड नेटवर्क, मल्टीपल इंट्री और एग्जिट प्वाइंट, मल्टी लेवल कार पार्किंग, ग्रीन बिल्डिंग, नेचुरल वेंटिलेशन और लाइटिंग, बजट होटल, फाइव स्टार होटल और अन्य सुविधाएं मिलेंगी. ये पूरा डेवलपमेंट लगभग 30 एकड़ जमीन पर होना है.
भारतीय रेलवे देश भर में रेलवे स्टेशनों को पीपीपी मॉडल पर रीडेवलप कर रहा है. कई स्टेशनों को भारत सरकार के स्मार्ट सिटि प्रोजेकट के तहत डेवलप किया जा रहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोज लगभग 4.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं. यहां से रोज लगभग 400 ट्रेनें चलाई जाती हैं.