&format=webp&quality=medium)
Representative Image
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद क्षेत्र में खानपुर के पास रेलवे लाइन पर एक बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं, चालक के घायल होने की भी खबर है. सूत्रों के अनुसार यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है. घटना रात करीब 10 बजे की है, जब एक मालगाड़ी फ्रेट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी.जानकारी के मुताबिक यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है.
जानकारी के मुताबिक जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटक के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया.
धामके पर रोपड़ रेंज के DIG नानक सिंह ने ANI से कहा, "हमें एक सूचना मिली थी कि रात में यहां एक छोटा सा ब्लास्ट हुआ है.इसमें ड्राइवर को थोड़ी चोट आई है."
बहुत छोटा सा ब्लास्ट
Zee Business Live TV यहां पर देखें
सवाल: बम धमाका कहां पर हुआ है?
जवाब: फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद क्षेत्र में खानपुर के पास रेलवे लाइन पर धमाका हुआ है.
सवाल: धमाके में कोई घायल हुआ है?
जवाब: धमाके में मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हुआ है.
सवाल: धमाके में किस विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है?
जवाब: धमाके में RDX का इस्तेमाल हुआ है.
सवाल: क्या कोई बड़ा नुकसान हुआ?
जवाब: ट्रेन और ट्रैक को कोई नुकसान नहीं हुआ है.
सवाल: पुलिस ने ब्लास्ट पर क्या कहा है?
जवाब: पुलिस ने कहा है कि यह छोटा ब्लास्ट है.