रेलवे की ओर से ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट बुक करने की सेवा को आम यात्रियों ने काफी पसंद किया है. अब तक लगभग 12.54 लाख लोग UTS on Mobile App डाउनलोड कर चुके हैं. वहीं वर्ष 2018-19 में यात्रियों ने पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए लगभग 54.10 लाख टिकट बुक किए.
1/6पश्चिम रेलवे की ओर से मोबाइल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के के लिए प्रत्येक R-wallet रिचार्ज पर 24 फरवरी, 2019 तक 5 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की गई थी. इस सुविधा को 24 अगस्त, 2019 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.
2/6रेलगाड़ियों में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए आपको अपने स्मार्ट फोन से स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से UTS on Mobile एप डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर इस ऐप में रजिस्टर करना होगा.
3/6रेलवे का अनारक्षित टिकट अपने स्मार्ट फोन से बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से UTS on Mobile एप डाउनलोड करना होगा. ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर इस ऐप में रजिस्टर करना होगा. एक बार ऐप रजिस्टर हो जाए इसके बाद आपको कहां से कहां की यात्रा करनी है ये स्टेशनों की डीटेल आपको ऐप में डालनी होगी. रेलवे की ओर से अपना एक वॉलेड आर- वॉलेट नाम से शुरू किया गया गया है. इसमें आप पैसे रीचार्ज कर के इस पैसे के जरिए टिकट के शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. इस वॉलेट के अलावा आपको किसी भी डिजिटल पेमेंट ऑपशन के जरिए आपको भुगतान की सुविधा मिलती है.
4/6रेलवे की मोबाइल ऐप आधारित अनारक्षित टिकट बुकिंग सेवा जियो फैंसिंग तकनीक पर काम करती है. इस तकनीक के तहत यात्रियों को रेलवे स्टेशन से 20 मीटर की दूरी पर टिकट बुक करने का विकल्प दिया जाता है. एक बार आप स्टेशन में दाखिल हो जाते हैं तो आपको टिकट बुक करने का मौका नहीं मिलेगा. यह व्यवस्था इस लिए की गई है कि यात्री कहीं टीटी के दिखने पर टिकट बुक करना न शुरू कर दें. यात्रियों को पहले से ही टिकट लेना होगा.
5/6रेल यात्रियों को ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने के साथ ही प्लेटफार्म टिकट और सीजन टिकट बुकिंग की भी सेवा मिलती है. यदि आप मोबाइल ऐप के जरिए बुक किया हुआ टिकट मोबाइल पर भी टीटी को दिखा देते हैं तो इसे वैध माना जागा. आपको टिकट का प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं है. इस ऐप के जरिए आप अपनी बुकिंग हिस्ट्री, कैंसिल टिकट, R- wallet में बैलेंस आदि जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.
6/6भारतीय रेलवे की ओर से डिजिटल इंडिया योजना के तहत जनरल टिकट की बुकिंग मोबाइल ऐप से जरिए करने की सेवा शुरू की है. इस सेवा को उत्तर रेलवे सहित देश के ज्यादातर हिस्से में लागू कर दिया गया है. रेलवे के इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा है कि रेल यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए स्टेशन पर जा कर टिकट काउंटर पर लाइन नहीं लगानी पड़ती है.