दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Express Line) पर यात्रा करना अब और भी आसान और सस्ता होने जा रहा है. दिल्ली मेट्रो ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अब तक QR-CODE आधारित टिकटिंग सेवा सिर्फ एक तरफ की यात्रा के लिए थी. 24 फरवरी से ट्रिप बेस QR-CODE टिकटिंग सुविधा को शुरू करने का फैसला लिया है. इसके तहत यात्री अपने स्मार्ट फोन से QR-CODE को स्कैन कर पूरे ट्रिप का किराया चुका सकते हैं. इस सुविधा के तहत यात्रियों को आकर्षक डिस्काउंट भी मिलेगा.
1/5इस सुविधा के शुरू होने से सबसे अधिक फायदा ऐसे यात्रियों को होगा जो ट्रिप पास का इस्तेमाल करते हैं. ट्रिप पास खास तरह के मेट्रो कार्ड है जिनका इस्तेमाल सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किया जाता है. उन्हें बार - बार अपना ट्रिप पास रीचार्ज नहीं करना होगा.
2/5इस सुविधा के शुरू होने से एक तरफ जहां यात्रियों को अपने ट्रिप पास रीचार्ज कराने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी वहीं उन्हें क्यूआर कोड के जरिए भी अपने ट्रिप पास को रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी छह स्टेशनों पर क्यूआर कोड प्रयोग करने की सुविधा पहले से मौजूद है.
3/5मेट्रो के पर द्वारका सेक्टर-21, एयरपोर्ट, दिल्ली एयरोसिटी, धौला कुआं, शिवाजी स्टेडियम और नई दिल्ली स्टेशनों पर पहले से क्यूआर कोड की सुविधा मोजूद है. इस लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों पर दो-दो क्यूआर कोड एएफसी गेट लगाए गए हैं.
4/5सबसे पहले यात्री को Ridlr या PayTm एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी. ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको अपना मोबाइल नम्बर और मेल आईडी जैसी जानकारी ऐप में फीड करनी होगी.
5/5वर्तमान समय में एयरपोर्ट लाइन पर रोज लगभग 60,000 यात्री यात्रा करते हैं. इनमें से लगभग 65 फीसदी यात्री ट्रिप पास का इस्तेमाल करते हैं. इस पास के जरिए यात्रा करने पर एक तरफ से यात्रा के लिए टोकन लेने की तुलना में यात्रियों को 40 फीसदी तक का डिस्काउंट हर यात्रा पर दिया जाता है.