RapidX train Launch: देश की पहली रैपिडएक्स रेल का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल यानी शुक्रवार (20 अक्टूबर 2023) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दोपहर 11.15 बजे देश की पहली क्षेत्रीय रेल रैपिडएक्स (RapidX Rail) का उद्घाटन करेंगे. प्रथम चरण में यह सेवा 17 किलोमीटर लंबी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने फेसबुक अकाउंट से इसकी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है.