यदि आप बौद्ध स्थलों पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो IRCTC आपके लिए बेहद आकर्षक पैकेज लाया है. दरअसल IRCTC की ओर से चलाई जाने वाली बुद्धा सर्किट स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू की जा चुकी है. इस ट्रेन के जरिए आपको सभी बौद्ध स्थलों की यात्रा करायी जाएगी.
1/5Buddhist Special Train में आप 21 सितम्बर से यात्रा कर सकेंगे. इस ट्रेन के कई पैकेज तैयार किए गए हैं. इसके तहत आपको 08 दिनों का टूर पैकेज दिया जा रहा है.
2/5इस टूर पैकेज में पहले दिन आपको दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में सवार होना होगा. दूसरे दिन आपको बौद्ध गया ले जाया जाएगा. इसके बाद आपको तीसरे दिन राजगीर व नालंदा की यात्रा करायी जाएगी. चौथे दिन वराणसी की यात्रा करायी जाएगी. पांचवें दिन आप लुम्बिनी जा सकेंगे. छठे दिन कुशीनगर की यात्रा करायी जाएगी. सातवें दिन श्रावस्ती व आठवें दिन आगरा घुमाने के बाद आपको वापस ले आया जाएगा.
3/5इस विशेष ट्रेन में कुल 96 यात्री यात्रा कर सकेंगे. इस ट्रेन में एसी 1 के लिए प्रति रात किराया 165 डॉलर रखा गया है. वहीं पूरे टूर के लिए किराया 1155 डॉलर है. इसी तरह एसी 2 क्लास के लिए एक रात का किराया 135 रात का है जबकि पूरे टूर का किराया 945 डॉलर का है.
4/5Buddhist Circuit Tourist Train पूरी तरह से एसी ट्रेन हैं. इसमें यात्रियों की सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं. ट्रेन के डिब्बों में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं.
5/5ट्रेन में हाइजीनिक किचन और डायनिंग फैसिलिटी है. रास्ते में रुकने पर यात्रियों को बेहतर होटलों में रुकने की व्यवस्था की जाती है. वहीं रास्ते में साइट सीन के लिए एसी डीलक्स बस या ट्रेवलर का प्रयोग किया जाता है.