स्टेशन और ट्रेनों में मिलेगी कंटेंट ऑन डिमांड सुविधा
1/5ट्रेनों में जल्द ही यात्री फिल्में, म्यूजिक वीडियो आदि के रूप में प्रीलोडेड मल्टीलिंगुअल विजुअल कंटेंट का आनंद ले सकेंगे, रेलटेल द्वारा स्टेशनों पर और ट्रेनों में कंटेंट ऑन डिमान्ड सर्विस (COD) की शुरुआत करने की योजना का ऐलान किया गया है. रेल मंत्रालय ने मिनीरत्न पीएसयू रेलटेल को ट्रेनों में यात्रियों को डिमांड सेवा पर सामग्री प्रदान करने का काम सौंपा था. इस सुविधा के जरिए आने वाले दिनों में रेलवे कुछ अतिरिक्त आय का भी प्रयास करेगा.



