IRCTC Train Ticket Rules: अगर आप IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो जान लीजिए 1 जुलाई के बाद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको आधार वेरिफाइड OTP की आवश्यकता होगी. वहीं, 15 जुलाई के बाद तत्काल ट्रेन टिकट के OTP अनिवार्य होने वाला है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को अपडेट रखें.
1/8रेलवे द्वारा Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाए जाने के बाद अब बिना आधार लिंक के Tatkal टिकट बुकिंग करने में दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं कि आप IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कैसे अपडेट कर सकते हैं.
2/8IRCTC की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें और "My Account" सेक्शन में जाएं. "Update Profile" विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको "Mobile Number" का ऑप्शन दिखेगा, जिसके बाद नया नंबर दर्ज करें और "Submit" पर क्लिक करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा.
3/8IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें और "My Account" पर क्लिक करें. इसके बाद "Link Your Aadhaar" या "KYC" विकल्प चुनें और आधार नंबर दर्ज करें. जिसके बाद आपको ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए UIDAI से एक OTP आएगा और OTP दर्ज करते ही आपका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
4/8रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब सुबह 10 बजे और 11 बजे खुलने वाले तत्काल टिकट के विंडो से बुकिंग एजेंट्स को 30 मिनट के लिए बाहर रखा गया है. इसका मतलब है कि बुकिंग एजेंट सुबह 10.30 बजे AC के लिए और 11.30 बजे नॉन एसी तत्काल के लिए बुकिंग कर पाएंगे.
5/8रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने बताया कि 1 जुलाई से अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो Aadhaar से लिंक्ड यूजर्स को OTP के जरिए टिकट बुक करना होगा, जबकि 15 जुलाई के बाद से OTP बेस्ड टिकट बुकिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा.
6/8सबसे पहले ये जान लीजिए कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब करा सकते हैं. नियमों के मुताबिक हर दिन AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं, ट्रेनों के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग हर सुबह 11 बजे से शुरू होती है.
7/8आपको बता दें कि एसी या स्लीपर की बुकिंग के लिए आपको तय समय से 3-5 मिनट पहले लॉगिन कर लेना चाहिए. ऐसा करके आपके बिल्कुल सही समय पर बिना किसी झंझट के लॉगिन करने की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ ही आपको ये ध्यान में रखना चाहिए कि तत्काल की बुकिंग के लिए आपको कभी 10-15 मिनट पहले लॉगिन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पर तत्काल विंडो खुलते समय आपका लॉगिन सेशन एक्सपायर हो जाएगा.
8/8तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर मास्टर लिस्ट भी बना लेना चाहिए. ऐसा करके तत्काल बुकिंग के समय आप पैसेंजर की डीटेल्स भरने से बच जाएंगे और आपका टिकट भरने का समय भी कम हो जाएगा.