रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर से सिकन्दराबाद के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाने का ऐलान किया है. इस कोच को लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं. इस अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के चलने के काफी पहले ही कई यात्रियों के वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाएंगे. ऐसे में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.
1/5NER रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक यात्रियों की मांग और ट्रेन में लम्बी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए ट्रेन में कोच बढ़ाने की व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था से एक तरफ जहां यात्रियों को सहूलियत होगी वहीं टिकट दलालों पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
2/512589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में 08 जनवरी, 2020 को गोरखपुर से स्लीपर क्लास का एक कोच बढ़ाया जाएगा. 12590 सिकन्दराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 10 जनवरी, 2020 को सिकन्दराबाद से स्लीपर क्लास का एक कोच बढ़ाया जाएगा.
3/5भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने लखनऊ (Lucknow) स्थित गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के काम के लिए प्री नॉन इंटरलॉकिंग का काम करने का फैसला लिया है. इस काम के चलते 12 और 13 जनवरी को रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. इससे बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.
4/5
5/5भारतीय रेलवे पूरे देश में रोज लगभग 12600 रेलगाड़ियों को चलाता है. इसमें रोज लगभग 2.3 करोड़ लोग यात्रा करते हैं. भारतीय रेलवे की ओर से देश के अलग - अलग हिस्सों में समय - समय पर पटरियों की मरम्मत के लिए कई बार ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाते हैं. इसके चलते रेलगाड़ियों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ता है.