Railway Ticket Rules: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भीड़ को नियंत्रित करने और टिकटों की मारामारी खत्म करने के लिए रेलवे ने प्लान बनाया है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भीड़ को नियंत्रित करने और टिकटों की मारामारी खत्म करने के लिए रेलवे ने प्लान बनाया है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेलवे की कोशिश है कि ट्रेनों में जितनी सीटें हैं, केवल उतनी ही टिकट जारी किया जाए.
रेल मंत्री के मुताबिक इसका मकसद ट्रेन में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को वेटिंग टिकिट वाले यात्रियों के कारण परेशानी न उठानी पड़े.
अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है.
आप यदि बिना टिकट यात्रा करते हैं तो 1000 रुपए जुर्माना भरना होगा.
आपके पास यदि जुर्माना भरने के लिए पैसे नहीं है तो छह महीने की जेल भी हो सकती है.