भारतीय रेलवे के देशभर में फैले नेटवर्क में रोज लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं. पिछले कुछ समय में रेलवे ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिनसे आपका सफर जहां एक तरफ आरामदायक हुआ है वहीं सुरक्षित भी हुआ है. यदि आप नियमित तौर पर रेल यात्रा करते हैं तो आपको रेलवे की कुछ हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी होना जरूरी है. इससे आपको यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सकेगी.
1/5महिला रेल यात्रियों की मदद के लिए रेलवे की ओर से खास हेल्पलाइन जारी की गई है. रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्पलाइन 1091 पर फोन कर कोई भी महिला यात्रा के दौरान मदद मांग सकती है. रेलवे की ओर से तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी.
2/5रेल यात्रा के दौरान यदि आपको उपलब्ध कराए गए खाने से कोई शिकायत है तो आप 1800111321 नम्बर पर फोन कर मदद मांग सकते है. यदि आपकी शिकायत सही पाई जाती है तो कैटरिंग के लिए जिम्मेदार कांट्रेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी.
3/5रेल यात्रा के दौरान आप यदि असुरक्षित महसूस करते हैं या आपके कोच में किसी तरह की चोरी या अन्य घटना होती है तो आप भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन 182 पर फोन कर सकते हैं. इस नम्बर पर कॉल करते ही कुछ समय में आपकी सीट पर पहुंच कर आपकी मदद करेंगे. यदि ट्रेन में सुरक्षा बल मौजदू नहीं है तो अगले स्टेशन पर आपको मदद उपलब्ध कराई जाएगी.
4/5रेल यात्रा के दौरान आपको लगता है की आपकी तबियत रखाब हो रही है तो आप 138 नम्बर पर फोन कर मदद मांग सकते हैं. इस नम्बर पर फोन करते ही अगले स्टेशन पर आपको चकित्सीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी. यदि कोई छोटी - मोटी चोट हो तो ट्रेन में मौजूद फस्टेड बॉक्स से ही आपको इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा.
5/5पश्चिम रेलवे के रेलवे पुलिस बल ने महिला रेल यात्रिों की मदद के लिए WhatsApp group पर सखी नाम से एक ग्रुप शुरू किया है. अब तक RPF ने चर्चगेट से विरार तक कुल 08 सखी ग्रुप बनाए हैं. इस ग्रुपों के जरिए महिला यात्री आपात स्थिति में आरपीएफ से मदद मांग सकती हैं. इस ग्रुप के जरिए आरपीएफ की महिला अधिकारी व महिला रेल यात्री आपस में हमेशा जुड़ी रहती हैं. इस ग्रुप पर सदस्यों को बढ़ाने में आरपीएफ के अधिकारियों के साथ ही महिला यात्री भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं. वो दैनिक महिला यात्रियों को 9004449698 नम्बर पर फोन कर के सखी ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं.