रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए डेकारगांव से डिब्रुगढ़ के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत की है. यह ट्रेन सोमवार को पहली बार 214 यात्रियों को लेकर डेकारगांव से डिब्रुगढ़ के लिए रवाना हुई.
1/4ये ट्रेन असम के दो महत्वपूर्ण शहरों को आपस में जोड़ती है. डेकारगांव - डिब्रुगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, डेकारगांव से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी. दोपहर 1.50 बजे यह गाड़ी डिब्रुगढ़ पहुंचेगी.
2/4वापसी में ये ट्रेन डिब्रुगढ़ से दोपहर 3.00 बजे चलेगी. रात लगभग 10.44 बजे ये ट्रेन डेकारगांव पहुंचेगी. ये ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी. गुरुवार व रविवार को छोड़ कर ये ट्रेन पूरे सप्ताह चलेगी.
3/4पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा के लोगों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से तीन जोड़ी DEMU ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें धर्मनगर - अगरतला, बेलोनिया - सबरूम सेक्शन पर चलेंगी.
4/4इन ट्रेनों को चलाए जाने की जानकारी खुद रेल मंत्री पियूष गोयल ने एक लेटर लिख कर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को दी है. गौरतलब है कि त्रिपुरा के लोग काफी समय से इस रूट पर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये फैसला किया.