Indian Railways ALP Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के 21 ज़ोनल रेलवे बोर्ड्स में कुल 9,970 पदों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और 11 मई 2025 तक चलेगी.
1/6रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot - ALP) पदों पर कुल 9,970 भर्तियां निकली हैं. जिसके लिए आप 12 अप्रैल से 11 मई तक अप्लाई कर सकते हैं.
2/6इन पदों पर अप्लाई करने के पहले से कैंडीडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए या अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए.
3/6कैंडीडेट का 01/07/2024 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 30 साल का होना चाहिए. हालांकि, OBC, SC/ST और अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.
4/6इन पदों पर अप्लाइ करने के लिए जनरल और ओबीसी कैंडीडेट्स से 500 रुपये की फीस ली जाएगी. SC/ST/महिलाएं/पूर्व सैनिक/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 250 रुपये फीस है.
5/6उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ज़ोन के अनुसार RRB वेबसाइट की लिंक अलग होगी, इसलिए उम्मीदवार को अपने ज़ोन की RRB साइट पर जाना होगा.
6/6सिलेक्शन के लिए कैंडीडेट्स को 4 प्रोसेस से होकर गुजरना होगा. इसमें CBT-1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा), CBT-2 (मुख्य परीक्षा), CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है.