India Railways Train Location: ट्रेन के सफर में आप या आपके परिवार का कोई सदस्य निकला है, तो ऐसे में अक्सर आप ट्रेन के लोकेशन को चेक करते हैं. लेकिन कई बार नेटवर्क न मिलने पर या IRCTC का ऐप डाउन होने पर आपको इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है.
1/5आइए आपको बताते हैं एक कमाल की ट्रिक, जिसमें आप बिना IRCTC की मदद से सिर्फ एक मिनट में अपने ट्रेन का बिल्कुल सटीक लोकेशन जान सकते हैं.
2/5अगर IRCTC की वेबसाइट या ऐप डाउन हो तो भी आप गूगल के एक ऐप की सहायता से तुरंत अपने ट्रेन की सटीक जानकारी पा सकते हैं.
3/5ट्रेन की जानकारी के लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप्स पर विजिट करना होगा. जहां आपको किन शहरों के बीच सफर करना है उसे दर्ज करना होगा.
4/5इसके बाद आप ट्रांजिट मोड को चुनकर अपनी ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं. बस एक क्लिक में आपके ट्रेन की जानकारी आपके सामने आ जाएगी.
5/5इसके अलावा यूजर्स रेलवे के कई सारे ऐप्स भी गूगल प्ले पर मौजूद हैं, जिनकी सहायता से आप अपने ट्रेन की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.