कश्मीर तक वंदे भारत एक्सप्रेस भरेगी रफ्तार, 28 साल बाद रेलवे ने दी इस रूट पर ट्रेन चलाने की मंजूरी

Direct Train to Kashmir: उत्तरी सर्कल के रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) दिनेश चंद देशवाल ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली नवनिर्मित बड़ी (ब्रॉड गेज) रेल लाइन पर यात्री रेलगाड़ियों को चलाने की मंगलवार को अनुमति दे दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सीआरएस ने करीब एक सप्ताह पहले उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना के कटरा-रियासी खंड का दो दिवसीय निरीक्षण किया था जिसके बाद अब यह मंजूरी दी गई है. 
 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6