Delhi Metro Free Ride: दिल्ली-NCR में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए दिल्ली मेट्रो किसी वरदान से कम नहीं है. शहर की सड़कों पर जाम में फंसे बगैर ये मेट्रो आपको बड़ी ही सहूलियत से एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचा देती है. लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली मेट्रो से आप बिल्कुल मुफ्त में भी सफर कर सकते हैं. जी हां, कैब सर्विस प्रोवाइडर ऐप Rapido और Uber ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के लिए मेट्रो टिकट खरीदने की भी सर्विस ऐड किया है. ऐसे में प्रमोशनल ऑफर के तहत पैसेंजर्स को मेट्रो टिकट पर 20% से लेकर 100% फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
1/6उबर और रैपिडो के कस्टमर्स को इन ऐप पर मेट्रो टिकट खरीदने पर वर्तमान में 100 फीसदी तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है.
2/6राइड सर्विस ऐप Rapido पर दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक करने के लिए आपको होम स्क्रीन पर ही ऑप्शन दिख जाता है.
3/6Rapido अपने कस्टमर्स को मेट्रो टिकट पर 100 फीसदी का छूट दे रही है.
4/6Rapido पर 100 फीसदी का डिस्काउंट पाने के लिए कस्टमर्स को कूपन कोड Metro का इस्तेमाल करना होगा.
5/6दिल्ली मेट्रो के यूजर्स अब UBER पर मेट्रो का टिकट भी खरीद सकते हैं. UBER पर दिल्ली मेट्रो का टिकट पाने के लिए आपको होम स्कीन पर सर्विसेज का ऑप्शन चुनकर मेट्रो टिकट का ऑप्शन चुनना होगा.
6/6रैपिडो के जैसे ही UBER भी अपने कस्टमर्स को मेट्रो टिकट पर भारी डिस्काउंट दे रही है. यहां कस्टमर्स को 20 फीसदी से लेकर 50 तक की छूट मिल रही है.