रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने को ले कर रेलवे का एक और कदम, यहां किया गया स्पीड ट्रायल

रेलगाड़ियों की गति बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयास कर रही है. इसी अभियान के तहत मंगलवार को NER रेलवे के इज्ज्तनगर डिवीजन में मेंदू से दरयावगंज रेलवे स्टेशनों के बीच 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर स्पीड ट्रायल किया गया. इस स्पीड ट्रायल को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की उपस्थिति में किया गया. यह ट्रायल काफी सफल रहा. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी की अनुमति के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से किया जा सकेगा. हाल ही में इस रूट का इलेक्ट्रीफिकेशन किया गया है.

 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6