Indian railway Rule: हम सभी ने कभी ना कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा. ट्रेन हमको सुविधा देने के साथ सुरक्षा भी देती है, यही कारण है कि भारतीय रेलवे में यात्रा करते समय यात्रियों को कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है. ऐसा ही एक रूल है जिसको तोड़ने पर आपको एक साल तक की जेल हो सकती है. तो चलिए इस रूल के बारे में सबकुछ डिटेल में जानेंगे.
1/5भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. बजट फ्रेंडली होने के साथ ट्रेन का सफर सुविधाजनक भी होता है.यही कारण ही कि ट्रेन को देश की "लाइफलाइन" कहा जाता है.इतना ही नहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण नियम भी बनाए हैं.इन रूल्स का पालन करना सभी के लिए जरूरी होता है.रेलवे के रूल्स तोड़ने पर तगड़ी सजा हो सकती है. तो चलिए जानेंगे रेलवे का कौन सा ऐसा रूल है जिसको तोड़ने पर एक साल की जेल हो सकती है.
2/5अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो फिर रूल्स को फॉलो करना हर किसी के लिए जरूरी होता है. जी हां अगर कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो रेलवे उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है, जिसमें जुर्माने से लेकर जेल तक की सजा शामिल हो सकती है.
3/5लोगों की सुविधा के लिए ही चेन पुलिंग जैसा सख्त और खास रूल बनाया गया है. जी हां हम सभी ने देखा ही होगा जब भी यात्रियों का मन करता है वो चेन पुलिंग कर देते हैं जो कि पूरी तरह से दंडनीय अपराध है.जी हां चेन पुलिंग करने पर रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत 1,000 रुपये तक का जुर्माना है.इसके साथ ही अपराधी को एक साल तक की जेल तक हो सकती है.
4/5भारतीय रेलवे में चेन पुलिंग की सुविधा केवल इमरजेंसी के लिए दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर ट्रेन को तुरंत रोका जा सके. हर डिब्बे में इमरजेंसी अलार्म चेन की सुविधा यात्रियों के लिए दी जाती है.अगर आप किसी परेशानी में फंसे हों तो भी चेन को खींचकर ट्रेन को रोकना चाहिए. रेलवे रूल के हिसाब से कोई भी यात्री मेडिकल इमरजेंसी,ट्रेन में आग लगने की स्थिति में, ट्रेन में डकैती, नक्सली क्षेत्रों में लूटपाट आदि के मामलों में चेन खींचेगा को अपराध नहीं माना जाएगा.
5/5रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 141 के तहत, यदि कोई यात्री बिना किसी ठोस वजह के इमरजेंसी अलार्म चेन खींचता है, तो यह एक दंडनीय अपराध माना जाता है. ऐसे मामले में एक्शन लेते हुए अपराधी पर ₹1000 का जुर्माना, 1 साल तक की जेल, या दोनों सजा एक साथ भी हो सकती हैं.ऐसे में अब ट्रेन में सफर करते समय बिना किसी ठोस कारण के कभी चेन ना खीचें.