&format=webp&quality=medium)
भारतीय रेलवे में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों से वसूले जाने वाले किराये पर कांग्रेस सांसद के.सी.वेणुगोपाल राव की अध्यक्षता वाली संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने सवाल उठाया है. PAC ने भारतीय रेलवे में ट्रेन संचालन और समयपालन को लेकर एक अहम रिपोर्ट पेश की है. PAC ने का मानना है कि यदि चार्ट बनने के बाद भी यात्री को पूरी बर्थ नहीं मिलती है, तो उससे पूरा पैसा लेना अनुचित है. इसके अलावा कमेटी ने सुपरफास्ट ट्रेनों की 55 किमी प्रति घंटा की परिभाषा को बदलने की भी सिफारिश की है.
PAC ने अपनी रिपोर्ट में दी सिफारिशों में साफ कहा है कि RAC कैटेगरी के तहत टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से पूरा किराया लेना न्यायसंगत नहीं है, खासकर तब जब चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट RAC में रह जाता है.

लोक लेखा समिति ने किराये के अलावा ट्रेनों के समयपालन और रफ्तार पर भी अपनी चिंता जताई है. समिति ने पाया कि भारतीय रेलवे की ट्रेन की पंक्चुअलिटी केवल गंतव्य पर ही मापी जाती है.
15 मिनट का अलाउंस
किस देश में क्या है देरी की सीमा
| देश | देरी की सीमा |
| जापान | सेकंड्स में |
| नीदरलैंड | 3 मिनट |
| जर्मनी और रूस | 5 मिनट |
| ग्रेट ब्रिटेन | 10 मिनट |
| भारत | 15 मिनट (सिर्फ टर्मिनेटिंग स्टेशन पर) |
PAC ने कहा कि 2007 में तय किए गए नियम के मुताबिक, 55 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति वाले ट्रेन को सुपरफास्ट माना जाता है. इसमें बदलाव की जरूरत है. समिति ने इसे बढ़ाकर लगभग 100 किमी प्रति घंटा तक करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 2016-17 में शुरू किए गए मिशन रफ्तार के तहत मालगाड़ियों की गति दोगुनी और एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 75 किमी प्रति घटा करने का लक्ष्या था, जो अभी तक पूरी तरह से हासिल नहीं हो पाया है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 PAC ने RAC टिकट पर क्या सिफारिश दी है?
यात्रियों को यदि पूरा बर्थ नहीं मिलता है तो आंशिक रिफंड मिलना चाहिए.
Q2 अभी सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीट लिमिट कितनी है?
सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड लिमिट 55 किमी प्रति घंटा है.
Q3 रेलवे में ट्रेन को लेट कब माना जाता है?
ट्रेन जब अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से 15 मिनट से ज्यादा देरी पर पहुंचती है.
Q4 ट्रेन में देरी का सबस बड़ा कारण क्या है?
ट्रैफिक, इंजीनियरिंग वर्क, ट्रैक की कमी जैसे आंतरिक कारण ट्रेन लेट होने के 66% जिम्मेदार हैं.
Q5 PAC की अध्यक्षता कौन कर रहे है?
PAC की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद के.सी.वेणुगोपाल कर रहे हैं.