IDBI Bank1 hr ago
&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भयानक रेल हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है. कोरामंडल एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के आपस में टकरा जाने से हुए हादसे में 288 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 1000 से अधिक लोगों के इस दुर्घटना में घायल होने की खबर है. घटना के तुरंत बाद से ही राहत और बचाव का कार्य जारी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है. लेकिन इन सबके बीच ओडिशा और बंगाल के रास्ते जाने वाली कई दर्जन गाड़ियों को कैंसिल कर दिया है. इसके अलावा दर्जनों गाड़ियों के रास्ते को भी बदला गया है. आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट.



Zee Business Hindi Live TV यहां देखें