&format=webp&quality=medium)
उत्तर रेलवे की नई समय सारिणी आज से लागू, कई ट्रेनों का टाइम बदला (फाइल फोटो)
उत्तर रेलवे की ट्रेनों का नया टाइमटेबल 01 जुलाई से लागू हो गया है. इसमें उत्तर रेलवे की ओर से 87 रेलगाड़ियों की स्पीड बढ़ाने का निर्णय लिया है. वहीं 10 रेलगाड़ियों के नम्बरों में बदलाव किया गया है. कुछ गाड़ियों अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले स्टेशनों से चलेंगी. ऐसे में अपनी गाड़ी की टाइमिंग समय रहते जांच लें इसके बाद ही घर से निकलें.
इन ट्रेनों के चलने के समय में हुआ बदलाव
रेलगाड़ियों के चलने के समय में बदलाव किया गया है. इनमें से 93 रेलगाड़ियों अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले चलेंगी वहीं 55 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय से बाद में चलेंगी.
इन ट्रेनों के स्टेशन पहुंचने के समय में हुआ बदलाव
118 रेलगाड़ियों के आने के समय में बदलाव किया गया है. उत्तर रेलवे की ओर से 57 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय से पहले अपने गंतव्य पन पहुंचेंगी. वहीं 61 रेलगाड़ियां अपने पूर्व निर्धारित समय के बाद अपने गंतव्य पर पहुंचेंगी.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
उत्तर रेलवे ने अपने नए टाइम टेबल में दो ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इनमें गाड़ी संख्या 54393/54394 मुरादाबाद - गजरौला - मुरादाबाद पैसेजर व गाड़ी संख्या 54651/54652 जम्मूतवी – उधमपुर - जम्मू तवी पैसेंजर शामिल हैं.